{"_id":"66a6ef9fc3c1b0e49f0c5144","slug":"those-who-commit-crimes-abroad-will-no-longer-be-spared-dgp-karnal-news-c-18-knl1008-440270-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में बैठकर अपराध कराने वाले अब नहीं बख्शे जाएंगे : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में बैठकर अपराध कराने वाले अब नहीं बख्शे जाएंगे : डीजीपी
विज्ञापन
- हरियाणा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा, पुलिस इन अपराधियों को पकड़कर सख्त सजा दिलाएगी
- मधुबन पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह में पहुंचे डीजीपी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। हरियाणा पुलिस के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि विदेश में बैठकर प्रदेश में अपराध करवाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। हरियाणा पुलिस उन्हें पकड़कर सख्त सजा दिलाएगी। वह रविवार को मधुबन पुलिस अकादमी में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
डीजीपी ने कहा कि कावड़ियों के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। यातायात की व्यवस्था की गई है। पूरे रूट व कावड़ शिविर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इसके साथ ही साथ लगे प्रदेश दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब आदि पुलिस के साथ प्रदेश की पुलिस की ओर से संपर्क किया गया है। यदि कोई घटना घटती है तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
विधान सभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव, पिछले 25 सालों में सबसे शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से हुए हैं। एक भी जगह व बूथ पर रिपोल करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इसी प्रकार अगले दो-तीन महीनों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। जिसके लिए पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।