{"_id":"631f9d1ebffc3b1dcf65912e","slug":"this-time-there-are-no-seats-in-colleges-for-77-percent-students-karnal-news-knl120943619","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार 77 फीसदी विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में नहीं सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार 77 फीसदी विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में नहीं सीट
विज्ञापन
गगन तलवार
करनाल। स्नातक के बाद अब पोस्ट ग्रेजुएट की उपाधि लेना भी जिले के विद्यार्थियों के लिए काफी मुश्किल होगा। क्योंकि जितने विद्यार्थी इस बार कॉलेजों से ग्रेजुएट होकर निकल रहे हैं, आगे की पढ़ाई के लिए जिले के पीजी कॉलेजों में उतनी सीटें नहीं हैं। विभिन्न कॉलेजों की स्थिति पर नजर डालें तो इस बार करीब 77 प्रतिशत विद्यार्थी कॉलेजों से पीजी की पढ़ाई के लिए वंचित रहेंगे।
इस बार जिले के 15 कॉलेजों से विभिन्न स्नातक कोर्स करके 9430 विद्यार्थी पास आउट हो रहे हैं, जबकि 11 कॉलेजों में ही पीजी कोर्स हैं, इनकी भी सरकारी, एडेड और सेल्फ फाइनेंस मिलाकर कुल 2130 सीटें हैं। यानी शेष 7300 विद्यार्थियों को यदि आगे की पढ़ाई करनी है तो उनके पास केवल दूरवर्ती शिक्षा या यूनिवर्सिटी जाने का ही विकल्प बचेगा। सीटों पर चार गुना से ज्यादा विद्यार्थी होने की स्थिति में दाखिले के लिए इस बार कड़ा मुकाबला रहने वाला है। बड़ी बात यह है कि कुल सीटों में चार कॉलेज कन्याओं के हैं। यानी यहां की 670 सीटें केवल बेटियों के लिए ही आरक्षित हैं। ऐसे में अन्य सभी को-एजूकेशन कॉलेजों में लड़कों को दाखिले के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
किस पीजी कॉलेज में कितनी सीटें
कॉलेज सीट
पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज 370
राजकीय कॉलेज मटक माजरी 120
राजकीय महाविद्यालय असंध 30
राजकीय महिला कॉलेज रेलवे रोड 175
आर्य कन्या महाविद्यालय मोर माजरा 120
जीवन चानन महिला महाविद्यालय असंध 80
केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय 300
डीएवी पीजी कॉलेज 370
दयाल सिंह कॉलेज 265
ग्रीनवुड डिग्री कॉलेज 60
गुरु नानक खालसा कॉलेज 240
कुल 2130
---------
किस कॉलेज में हैं कितनी सीट
राजकीय पीजी कॉलेज सेक्टर-14
कोर्स सीट
एमए अर्थशास्त्र 60
एमए अंग्रेजी 60
एमए इतिहास 60
एमए मनोविज्ञान 60
एमकॉम 60
एमएससी गणित 40
पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस, काउंसलिंग एंड फिजियोथैरेपी 30
--
राजकीय कॉलेज मटक माजरी
एमए अंग्रेजी 40
एमए इतिहास 40
एमकॉम 40
--
राजकीय महिला कॉलेज रेलवे रोड
एमए हिंदी 60
एमए म्यूजिक वोकल 15
एमकॉम 60
एमएससी भूगोल 40
--
डीएवी पीजी कॉलेज
एमए अर्थशास्त्र 50
एमए अंग्रेजी 50
एमकॉम 120
एमएससी भूगोल 30
एमएससी गणित 60
पीजीडीसीए 60
--
दयाल सिंह कॉलेज
एमए अंग्रेजी 50
एमए हिंदी 50
एमए पॉलिटिकल विज्ञान 50
एमकॉम 60
एमएससी कैमिस्ट्री 40
एमएससी फारेंसिक साइंस 15
--
गुरु नानक खालसा कॉलेज
एमए पंजाबी 30
एमकॉम 40
एमएससी कंप्यूटर साइंस (सॉफ्टवेयर) 40
एमएससी भूगोल 40
एमएससी गणित 50
पीजीडीसीए 40
--
केवीए डीएवी महिला महाविद्यालय
एमए अंग्रेजी 70
एमकॉम 60
एमएससी बायोटेक 20
एमएससी कंप्यूटर साइंस (सॉफ्टवेयर) 30
एमएससी भूगोल 30
एमएससी गणित 60
पीजीडीसीए 30
--
- आर्य कन्या महाविद्यालय मटक माजरी : एमए अंग्रेजी, एमए संस्कृत और एमकॉम में 40-40 सीट
- जीवन चानन महिला महाविद्यालय असंध : एमए हिंदी में 30 और एमकॉम में 50 सीट।
- बाबा फतेह सिंह जी राजकीय महाविद्यालय असंध : एमए इतिहास में 30 सीट
- ग्रीनवुड डिग्री कॉलेज में पीजी डिप्लोमा इन योग में 60 सीट।
ऑनलाइन ही होंगे दाखिले
राजकीय महाविद्यालयों में सर्वाधिक 370 सीट राजकीय पीजी कॉलेज सेक्टर-14 में हैं। विद्यार्थी आवेदन प्रक्रिया में जरूर हिस्सा लें। दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन चलेगी। अन्यथा वे दाखिले से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
- डॉ. सरिता कुमार, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी
इग्नू है अच्छा विकल्प
दूरवर्ती शिक्षा के लिए इग्नू अच्छा विकल्प है। जो विद्यार्थी नौकरी के साथ पीजी की पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए इग्नू अच्छा विकल्प है। दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
- डॉ. धर्मपाल, क्षेत्रीय निदेशक, इग्नू
चार अक्तूबर तक करें आवेदन
पीजी मेें दाखिले के लिए मंगलवार से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया चार अक्तूबर तक चलेगी। कुल दो चरणों में दाखिले होंगे।
- डॉ. सुरेंद्र नागिया, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय पीजी कॉलेज