फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   This time the forest department will increase greenery by planting 10 lakh saplings

Karnal News: इस बार 10 लाख पौधे रोपित कर हरियाली बढ़ाएगा वन विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
This time the forest department will increase greenery by planting 10 lakh saplings
इस बार 10 लाख पौधे रोपित कर हरियाली बढ़ाएगा वन विभाग
- जिले की 11 नर्सरियों में 13 लाख 26 हजार 712 पौधे किए जा रहे तैयार
विज्ञापन

मुकेश राणा
करनाल। जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए वन विभाग की ओर से मानसून सीजन जुलाई महीने में पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। जिसके तहत जिले में इस बार करीब 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पर्यावरण दिवस पर भी विभाग की ओर से अलग-अलग रेंज में पौधे रोपित कर पर्यावरण को बचाए रखने का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा लोगों को पौधे भी दिए जाएंगे।
विभाग की ओर से इस बार पंचायत व कृषि भूमि पर छह लाख पौधे रोपित और करीब चार लाख पौधे अभियान के तहत बांटें जाएंगे। विभाग की ओर से इस बार जिले की 11 नर्सरियों में अलग-अलग किस्म के 13 लाख 26 हजार 712 पौधे तैयार किए जा रहे हैं। जिन्हें मानसून सीजन में लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

आठ सालों में 12,65000 बने पेड़
वन विभाग की ओर से पिछले आठ सालों में 29,48,236 पौधे रोपित किए गए। लेकिन उचित देखभाल और लोगों में जागरूकता की कमी के कारण इनमें से केवल 12,65000 ही पेड़ बन पाए। वनगणना के अनुसार जिले के 483 गांवों में मात्र 12,65000 पेड़ हैं। गिनती में 30 सेंटीमीटर की मोटाई वाले पेड़ों को शामिल किया जाता है, उससे कम साइज को अंडर साइज पेड़ कहा जाता है, जोकि आंकड़ों में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस नर्सरी में कितने पौधे
नर्सरी छोटे पौधे बड़े पौधे कुल
शाहपुर 37600 1400 3900
रंगरुटीखेड़ा 159537 66140 225677
बालू 46731 45381 92112

मंगलपुर 92950 20726 113676
घरौंडा 57778 10000 67778
मूनक 85714 13370 99084
मलिकपुर 100900 57750 158650
कंबोपुरा 141673 48917 190590
इंद्री एस्केप 112400 26875 139275
मनक माजरा 99310 101560 200870
कुल 934593 392119 1326712

जुलाई महीने में जिले के अलग-अलग क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा। सभी नर्सरियों में 13 लाख 26 हजार 712 छोटे-बड़े पौधे तैयार किए जा रहे हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए क्षेत्र में पेड़ों की अधिक जरूरत है। आमजन को भी अपने आसपास पौधे जरूर रोपित करने चाहिए। पर्यावरण दिवस को लेकर अलग-अलग रेंज में अधिकारी पौधों को रोपित व आवंटित करने का काम करेंगे।

- जय कुमार, जिला वन अधिकारी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed