फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   This is new India, terrorists were killed by entering their homes

Karnal News: ये नया भारत, आतंकियों को घर में घुसकर मारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
This is new India, terrorists were killed by entering their homes
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। भारतीय सेना की कार्रवाई से सियासतदारों ने भी गर्व की अनुभूति की है। भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस सहित अन्य दलों ने भी भारतीय सैन्य कार्रवाई को सराहा है। राजनीतिज्ञों ने भारतीय सेना की जाबांजी के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सूझबूझ और निर्णय लेने की शक्ति की तारीफ की है। राजनीतिज्ञों ने कहा कि ये नया भारत है, अब आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारा है।
हमारी सेना ने किसी भी नागरिक ठिकाने पर हमला नहीं किया। हमारी सेना का बेहद सटीक निशाना था। सेना ने हनुमान की तरह हमला किया भारतीय सेना ने सिर्फ उनको मारा, जिन्होंने बेगुनाहों की जान ली। मैं भारतीय सेना के शौर्य को नमन करता हूं. हमने हनुमान जी के आदर्शों को पालन किया। देश को भारतीय सेना पर गर्व है और मोदी जी के हाथ में देश सुरक्षित है।
विज्ञापन


- हरविंदर कल्याण विधायक घरौंडा एवं अध्यक्ष हरियाणा विधानसभा।


हमें भारतीय सेना पर गर्व है:राम कुमार कश्यप
हम अपनी सेना पर गर्व करते हैं, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पाकिस्तानी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की राष्ट्रीय नीति अडिग है. एकता और अखंडता के लिए एकजुटता जरूरी है।- रामकुमार कश्यप विधायक इंद्री ---
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंदूर मिटाने वालों को घर में किया ढेर : योगेंद्र राणा
जिस तरह से आतंकियों ने महिलाओं के सामने ही उनके पति को मारा था और कहा था कि जाकर मोदी जी को बता दो तो अब मोदी जी ने भी ऑपरेशन सिंदूर से ही आतंकियों को जवाब दिया है और पाकिस्तानी आतंकियों को उनके घर में मारा है। देश को मोदी जी पर गर्व है।
-योगेंद्र राणा विधायक असंध

सेना की कार्रवाई से मिला दिल को सुकून : जगमोहन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों का खात्मा किया, उससे दिल को बहुत सुकून मिला है। देश की सेना के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धन्यवाद के पात्र हैं।
- जगमोहन आनंद विधायक करनाल।

अब हमला करने की जुर्रत नहीं कर पाएंगे
भारत मानवता के खिलाफ नहीं मगर आतंकियों को चुन चुन कर मारने में सक्षम है। मोदी जी ने जो कहा करके दिखाया। आज देश मोदी जी के हाथ में सुरक्षित है। आतंकी अब हमला करने की जुर्रत नहीं करेंगे।
-भगवान दास कबीर पंथी विधायक नीलोखेड़ी

ईंट का जवाब पत्थर से दिया
आतंकियों ने जिस तक महिलाओं के सिंदूर को मिटाया, हमारे प्रधानमंत्री और हमारे सैनिकों ने उन्हें ऑपरेशन सिंदूर से ही मौत के घाट उतारा है। पड़ोसी देश को भी अब पता लग गया कि आतंकियों को शरण देने का परिणाम क्या होता है। आज का भारत नया भारत है, ये ईंट का जवाब पत्थर से देना जानता है।

भारतीय सेना के साथ पीएम भी बधाई के पात्र:लाठर
यह ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम में आतंकी हमले के शिकार मासूमों के परिवारों के ज़ख्मों में मरहम लगाने का काम करेगा। ऑपरेशन सिंदूर उन लोगों को भारत की ओर से करारा जवाब है जो हमारी सीमाओं, सेना और नागरिकों को चुनौती देने की हिम्मत करते हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तीनों सेनाओं के सैनिक को आपरेशन सिंदूर की कामयाबी के लिए बधाई के पात्र हैं।
- प्रवीण लाठर भाजपा जिलाध्यक्ष करनाल

सेना ने आतंकियों को चुन-चुन कर मारा
भारतीय सेनाओं ने पहलगाम में निर्मम आतंकी हमले को अंजाम देने वाले आतंकवादियों को चुन-चुन कर मारा है। सिंदूर ऑपरेशन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीधी निगरानी में अंजाम दिया गया और इसकी सफलता ने देश की सुरक्षा नीति की ताकत को दुनिया के सामने दिखा दिया। अब समय आ गया है भारत को अब पीओके वापस ले लेना चाहिए और लाहौर में तिरंगा फहराना चाहिए।

- डॉ. अशोक कुमार मीडिया प्रभारी भाजपा




आतंक पर भारत का प्रहार शानदार रहा
कांग्रेस ने पहले ही कह दिया कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में वह केंद्र सरकार के साथ है। आतंकियों के ठिकानों पर भारतीय सेना की शानदार कार्रवाई रही है। आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया है। केंद्र सरकार को अभी कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

- दिव्यांशु बुद्धिराजा, प्रदेशाध्यक्ष युवा कांग्रेस

भारतीय सेना ने जो कार्रवाई की, उससे गर्व की अनुभूति हो रही है। जिस तरह आतंकियों ने पहलगाम में हमला किया वह कायराना था, भारतीय सेना ने आतंकियों को सही जवाब दिया है। ऐसी कार्रवाई आगे भी होती रहनी चाहिए, ताकि कोई हमारे देश की ओर बुरी नजर न उठा सके।
-मनोज वधवा, नेता कांग्रेस करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed