फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Third eye will guard the polling stations

Karnal News: मतदान केंद्रों पर रहेगा तीसरी आंख का पहरा

Sat, 25 May 2024 06:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 May 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Third eye will guard the polling stations
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। लोकसभा चुनाव और करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए व्यवस्था चाक चौबंद है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर तीसरी आंख का पहरा रहेगा। कौन अंदर जा रहा है, कौन बाहर आ रहा है। क्या गतिविधियां चल रही हैं, इसकी पूरी निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर खासतौर से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

वहीं लघु सचिवालय के सभागार में में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। जहां पर एक विशेष टीम बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सभी केंद्रों पर नजर रखेगी। किसी भी तरह की अप्रिय गतिविधि होने या आशंका पर संबंधित केंद्र की फोर्स को भी सूचित किया जाएगा। कुल 1151 मतदान केंद्रों की सीसीटीवी कैमरे से मॉनिटरिंग की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा क्रिटिकल बूथों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी रहेगी। विशेष टीम सुबह सात बजे से शाम छह तक बजे निगरानी रखेगी। सबसे ज्यादा असंध में 243 मतदान केंद्रों पर कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन सक्षम है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से सभी मतदान केंद्रों की निगरानी की जाएगी। सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए है जोकि मतदान केंद्रों पर पल-पल की स्थिति की तुरंत जिला मुख्यालय पर जानकारी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed