फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Third accused arrested for cheating in the name of job

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला तीसरा आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Third accused arrested for cheating in the name of job
करनाल।
विज्ञापन

वर्क फ्रोम होम नौकरी देने के नाम पर लोगों से ठगी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को काबू कर लिया है। मामले में पहले दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। जिनसे 2.52 लाख रुपये, दो मोबाइल, एक कंप्यूटर बरामद किया गया था। साइबर क्राइम थाने के जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र कुमार ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति ने उसे घर बैठे नौकरी करने के नाम पर अलग-अलग समय पर 341881 रुपये ट्रांसफर करवा लिए और उसके काम के बदले रुपये नहीं दिए।

शिकायत पर मामला दर्ज कर 12 मई को आरोपी मुकेश कुमार राज निवासी गांव मंझौली जिला सीतामढ़ी बिहार हाल प्रशांत गार्डन खोड़ा कॉलोनी, जिला गाजियाबाद उत्तर प्रदेश व जतिन निवासी धूमीमल चावड़ी बाजार थाना हौज काजी सेंट्रल दिल्ली को दिल्ली से अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों में एक नाम आरोपी सुजीत कुमार सिंह निवासी पूर्वी चंपारण बिहार हाल निवासी प्रशांत गार्डन खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद था। जिसे दो जून को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी पहले गिरफ्तार आरोपियों के साथ एक कॉल सेंटर में काम करता था, वहीं से जान-पहचान हुई थी। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों द्वारा अब तक पूरे देश में करीब 100 लोगों के साथ इस प्रकार की ठगी को अंजाम दिया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed