फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thieves took three lakhs from the dash board of the truck

ट्रक के डैश बोर्ड से तीन लाख ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Thieves took three lakhs from the dash board of the truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असंध। नेशनल हाइवे 709ए स्थित एक धर्मकांटा पर एक ट्रक के डैश बोर्ड से 3 लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब चालक धर्मकांटा के अंदर खाली गाड़ी के वजन की पर्ची लेने गया था। वारदात तब पता चला जब उसने कैथल पहुंचकर डैश बोर्ड खोला। इस पर गाड़ी के मालिक को दौरा पड़ गया। असंध पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कैथल के मॉडल टाउन निवासी विजय बंसल ने पुलिस को बताया कि उसने कैथल के गुरमीत सिंह को गाड़ी चालक रखा है। चालक असंध में लोहा लेकर आया था। लोहा दुकानों पर उतारने के बाद उसने दुकानदारों से लेकर तीन लाख रुपये की राशि गाड़ी के डैश बोर्ड में रख दिए। खाली गाड़ी का वजन करवाने चालक गाड़ी करनाल रोड पर सिंधड़ धर्म कांटा पर ले गया। बाहर कांटा पर गाड़ी खड़ी करके अंदर से वजन की पर्ची लेने गया तो कांटा पर मौजूद राजेश ने बताया कि उसकी गाड़ी का वजन पहले से 60 किलो अधिक है। चालक ने बाहर देखा तो वहां तीन अज्ञात युवक खड़े थे। चालक ने उनसे पूछा कि वह कांटे पर तो नहीं चढ़े तो युवकों ने मना कर दिया। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर कैथल आ गया। जब चालक ने डैश बोर्ड खोलकर पैसे निकालने चाहे तो तीन लाख रुपये गायब थे। उसने इसकी सूचना गाड़ी मालिक विजय बंसल को दी।
विज्ञापन

मलिक विजय बंसल ने बताया कि जब वह कैथल थाना में शिकायत देने पहुंचे तो वहां से उसे असंध में शिकायत दर्ज करवाने को कह दिया गया। यह सुनकर उसे दौरा पड़ गया। उसका बेटा सुमित बंसल चालक के साथ असंध सिंधड़ धर्मकांटा पर पहुंचा तो वहां कोई भी कैमरा चालू नहीं पाया गया। थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed