{"_id":"69373752ea9fb13b6507b77f","slug":"thieves-entered-the-government-school-by-jumping-over-the-wall-and-stole-books-karnal-news-c-338-1-kn11013-125997-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: राजकीय स्कूल की दीवार फांदकर घुसे चोर, किताबें चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: राजकीय स्कूल की दीवार फांदकर घुसे चोर, किताबें चोरी
Tue, 09 Dec 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 09 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल।
सेक्टर-14 स्थित राजकीय विद्यालय में रविवार रात को चोर कमरों में रखी किताबें चोरी करके ले गए। कई कमरों में सामान को बिखेर दिया। कमरे के दरवाजे में आग लगाने की कोशिश की।
सुबह स्कूल की सहायिका ने गेट खोला तो चोरी का पता लगा। उन्होंने तुरंत पुलिस और स्कूल प्रधानाचार्य को जानकारी दी। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य सीमा ने बताया कि सुबह 9:15 बजे स्कूल सहायिका स्कूल में पहुंची थीं। मुख्य गेट की कुंडी अंदर से बंद थी। उन्होंने स्कूल के छात्र को दीवार के ऊपर से उतारकर गेट खुलवाया। अंदर कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। किताबें फटी हुई मिलीं और दीवार से सीढ़ी लगी हुई थी। किताबों का एक सेट दीवार के पास पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने बताया कि चोर ने स्कूल के कार्यालय का ताला खोलने की कोशिश की थी, लेकिन सेंटर लॉक होने के कारण खुल नहीं पाया। थाना शहर पुलिस प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस चोर की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है।