{"_id":"610863288ebc3e840e0e7971","slug":"thieves-entered-pnb-broke-passbook-entry-machine-assuming-atm-karnal-news-knl786592129","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएनबी में घुसे चोर, एटीएम समझकर तोड़ी पासबुक एंट्री मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएनबी में घुसे चोर, एटीएम समझकर तोड़ी पासबुक एंट्री मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंजपुरा। गांव घीड़ में रविवार रात चोर पीएनबी का शटर तोड़कर अंदर घुस गए। वहां चोरों ने एटीएम मशीन समझकर पासबुक एंट्री मशीन का लॉक तोड़ दिया। जब मशीन में रुपये नहीं मिले तो वे बैंक के अंदर कैंची गेट तोड़ कर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। जहां स्ट्रांग रूम तोड़ने का प्रयास किया लेकिन इसमें सफल नहीं हो पाए। बैंक में रखे करीब 10 लाख रुपये सुरक्षित मिले। घटना का सोमवार सुबह तब पता चला जब गांव के सरपंच की दुकान पर कार्य करने वाला रोशन लाल मौके पर पहुंचा। ग्राम पंचायत ने एक भवन पंजाब नेशनल बैंक को किराए पर दिया है। भवन की चहारदीवारी के मुख्य गेट पर पंचायत द्वारा ही ताला लगाया जाता है।
सोमवार सुबह करीब 8 बजे रोशन लाल चहारदीवारी के गेट पर ताला खोलने पहुंचा तो बैंक का शटर टूटा था। उसने सूचना सरपंच अनिल गंभीर को दी। सरपंच ने बैंक अधिकारियों को सूचित किया। बैंक अधिकारी एवं कुंजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक महेश गुप्ता ने बताया कि बैंक के स्ट्रांग रूम में करीब 10 लाख रुपये रखे थे जो सुरक्षित हैं।
बैंक में लगे कैमरों की खंगाली जाएगी सीसीटीवी फुटेज
बैंक प्रबंधक ने बताया कि बैंक में 8 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कैमरों की फुटेज खंगालने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया है। फुटेज खंगालने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि बैंक में घुसे चोरों की संख्या कितनी थी।
विज्ञापन
पहले भी हो चुकी वारदात
इससे पूर्व इसी तरह कुंजपुरा के मुख्य बाजार में रात के समय एसबीआई का एटीएम तोड़ा गया था, एक ग्रामीण की नींद खुलने के कारण लुटेरे भाग गए थे। इसी तरह आसपास क्षेत्रों में भी कई घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। हालांकि पिछले वर्ष कैथल सीआईए पुलिस की टीम व बैंक लुटेरों के बीच मुठभेड़ के बाद लुटेरे उत्तर प्रदेश की सीमा की ओर भाग निकले थे। कैथल पुलिस की टीम आसपास के कई जिलों में करीब 700 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद मिले इनपुट के आधार पर बैंक लुटेरे गिरोह के कुछ सदस्यों का पीछा कर रही थी।
पीएनबी में शटर तोड़ने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर जांच की तो बैंक में रखे रुपये सुरक्षित हैं। बैंक प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
-कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी कुंजपुरा