फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Thieves active in fog, stole cash from house and shop

Karnal News: धुंध में चोर सक्रिय, घर और दुकान से उड़ाई नकदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves active in fog, stole cash from house and shop
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। धुंध बढ़ने के साथ चोर सक्रिय हो गए हैं। दुकान तो कहीं मकान को निशाना बना रहे हैं। एक मकान और एक दुकान का रात में मौका पाकर चोरों ने ताला तोड़ा और सोने-चांदी के गहने और दुकान से लाखों के लोहे के कबाड़ पर हाथ साफ किया। यहां से सीसीटीवी का डीवीआर भी चोर साथ ले गए। वहीं एक बीमार महंत का हाल जानने के लिए साधू के भेष में घर में घुसे आरोपी ने महंत का मोबाइल उठा लिया। इसके अलावा तरावड़ी में मध्यप्रदेश के चावल के 12 कट्टे रात में चोरी हो गए। पुलिस ने अलग-अलग शिकायत के आधार पर सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

दुकान से लगी ढाई लाख की चपत

करनाल। सेक्टर-32-33 थाने में दी शिकायत में राजीवपुरम निवासी किशोर चंद ने बताया कि उनका फूसगढ़ रोड पर करनाल चौपाल के पास दुकान है। रात को वे दुकान बंद करके आए थे। सुबह देखा तो दुकान का ताला टूटा था। अंदर से करीब 20 हजार रुपये का कंप्यूटर सेट, सीसीटीवी का डीवीआर, बॉक्स वेल्डिंग रॉड और करीब आठ क्विंटल लोहे का स्क्रैप गायब था। इस पूरे सामान की कीमत करीब ढाई लाख रुपये की है। ब्यूरो
विज्ञापन


मायके गई थी महिला गहने उड़ाए

करनाल। पुलिस को दी शिकायत में समानाबाहू निवासी रीना ने बताया कि वह अपने मायके ऊंचाना गई थी। सुबह जब घर पर वापस आई तो देखा कि घर के दोनों कमरों के ताले टूटे थे। अंदर जाकर जब सामान चेक किया तो गहने गायब थे। इनमें चांदी की पायल पांच जोड़ी, सोने का कोका, दो चांदी की अंगूठी चोरी हुई है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरहाने पर रखा महंत का मोबाइल गायब

करनाल। पुलिस को दी शिकायत में अखाड़ा बाबा सहज गिरी जनकपुरी निवासी महंत स्वामी आत्मानंद पुरी ने बताया कि उनके कुल्हे का ऑपरेशन होने के कारण वे लेटे रहते हैं। एक साधू उनसे मिलने के लिए आया था। वह उनके सिरहाने खड़ा होकर हालचाल पूछकर चला गया। उसके जाने के बाद जब उन्होंने देखा तो उनके सिरहाने की तरफ रखा मोबाइल फोन गायब था। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो

दो जगह से तीन पशु चोरी

करनाल। शाम नगर निवासी मांगे राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने घर के पीछे खाली जमीन पर छप्पर लगाकर एक भैंस और एक गाय पाल रखी थी। रोज की तरह वे भी छप्पर से कुछ दूरी पर सोये थे। सुबह उठकर देखा तो वहां भैस नहीं मिली। उन्होंने बताया कि इसी तरह मंगल कॉलोनी निवासी वेदपाल के मकान से भी दो भैंस चोरी हुई हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो


चावल के 12 कट्टे साफ

तरावड़ी। पुलिस को दी शिकायत में ट्रक चालक मध्यप्रदेश के विदिशा जिला निवासी राहुल गौड ने बताया कि वे मध्यप्रदेश से तरावड़ी में गाड़ी से चावल लेकर डीडी इंटरनेशनल फर्म में आया था। रात करीब 10.30 बजे गाड़ी को गेट पर खड़ा कर दिया था। इसी दौरान किसी ने गाड़ी से 12 कट्टे चावल के चोरी कर लिए। उन्हें चोरी का पता सुबह उस समय चला जब उन्होंने गाड़ी को चेक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed