फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be summer holidays in schools from June 1

एक जून से होंगी स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
There will be summer holidays in schools from June 1
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने गर्मियों की छुट्टियों का एलान कर दिया है। 30 दिन तक सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। गर्मी की छुट्टियां एक से 30 जून तक रहेंगी। इस बार छुट्टियों में ऑनलाइन पढ़ाई भी करनी होगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी टैबलेट से ऑनलाइन पढ़ाई करेंगे। सरकार ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं।
छुट्टियों में पढ़ाई से बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता में सुधार आएगा, क्योंकि दो साल कोरोना में बच्चों की पढ़ाई खासी प्रभावित हुई थी। हालांकि पिछली बार व्हाट्सएप ग्रुप में शिक्षा सामग्री भेजी गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सकेगा। कक्षा 10वीं और 12वीं के कुल 23700 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। टैबलेट वितरण का कार्य चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उड़ी थी अफवाह
पिछले दिनों सोशल मीडिया पर गर्मियों की छुट्टियां 23 मई से 30 जून तक होने की बात कही जा रही थी। जिसे हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने अफवाह बताया है। अधिकारियों ने कहा कि छुट्टियां 01 जून से 30 जून तक होंगी। वहीं तब तक स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट में रहेगी पल-पल की रिपोर्ट
बच्चों और शिक्षकों की ओर से टैब को कितना उपयोग किया गया। इसकी पूरी जानकारी मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर में रहेगी। विद्यालय इंचार्ज इसकी मानिटरिंग करेंगे। टैब में स्टूडेंट एप और टीचर एप से पढ़ाई करवाई जाएगी। एप में पूरा डाटा रहेगा कि शिक्षक की ओर से कितना काम करवाया गया और विद्यार्थी ने कितना काम किया। टैब से पढ़ाई को लेकर बच्चों में भी खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed