फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be nine slip road on National Highway

नेशनल हाईवे पर बनेंगे नौ स्लिप रोड

Thu, 26 Jun 2014 12:30 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Thu, 26 Jun 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय भूतल परिवहन राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बुधवार को नेशनल हाईवे
विज्ञापन
पर लोगों को आ रही दिक्कतों का जायजा लेने निकले। उन्होंने दिल्ली से लेकर चंडीगढ़ तक हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और एनएचएआई के अधिकारियों को काम तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

करनाल में निरीक्षण के दौरान उन्होंने हाईवे पर नौ एंट्री व एग्जिट स्लिप रोड बनाने को मंजूरी प्रदान की। यह शहर के लोगों के लिए राहत की शुरुआत कही जा सकती है, क्योंकि इससे हाईवे पर हादसों के खतरा कम हो जाएगा। इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री ने मौके पर ही मौजूद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सीजीएम सिंगला, प्रोजेक्ट डायरेक्टर जीएम विपिन शर्मा को निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए।

सबसे पहले कृष्ण पाल गुर्जर ने नेशनल हाईवे पर अनाजमंडी के पास निर्माण कार्य का जायजा लिया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने नमस्ते चौक, मेरठ चौक, आईटीआई चौक तथा बलड़ी चौक का दौरा किया। केंद्रीय मंत्री ने बड़ी बारीकी के साथ निर्माण कार्य का अवलोकन किया और अधिकारियों से ग्राउंड रिपोर्ट हासिल की। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी, भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता तथा जिलाध्यक्ष अशोक सुखीजा, प्रदेश प्रवक्ता जगमोहन आनंद ने केंद्रीय मंत्री से पुलों की रैलिंग को लेकर दिशानिर्देश देने की भी मांग की।
भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया ने केंद्रीय मंत्री को अवगत करवाया कि पुलों के नीचे का रास्ता बंद होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यूपी समेत अन्य जगहों पर जाने के लिए वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। करनाल एग्रीकल्चर एंपलीमैंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रणबीर अरोड़ा, एचएसआईडीसी वेलफेयर एसोसिएशन करनाल के अध्यक्ष आरएल शर्मा, करनाल फार्मास्यूटिकल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट राजेश शर्मा, करनाल प्रिंट एंड पैकेजिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त ढींगड़ा एवं हरियाणा चैंबर्स कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन भूषण गोयल व प्रधान सोमनाथ सचदेवा अपनी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री के समक्ष अपनी मांगों को दोहराया।

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर निर्माण कार्य की वजह से हादसे हो रहे हैं, वहां पर सुरक्षा का उचित प्रबंध किया जाए। इस पर केंद्रीय मंत्री ने वहां पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की वजह से लोगों को हो रही परेशानी को दूर किया जाए। भाजपा प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया ने बताया कि वह पिछले तीन सालों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे धीमे निर्माण कार्य को लेकर संघर्ष कर रहे थे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व करनाल की जनता के साथ मिलकर धरने, प्रदर्शन तथा अनशन तक किए तथा समय-समय पर ओवरब्रिजों के निर्माण कार्य से लोगों को हो रही परेशानी को उठाया। कथूरिया ने कहा कि भाजपा ओवरब्रिजों निर्माण को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने बताया कि पद संभालने के कुछ समय बाद भी केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का इस दिशा में यह प्रयास सराहनीय है। इस मौके पर कृष्ण लाल तनेजा, दीपक धवन, व्यापार मंडल के जेआर कालड़ा, बालकिशन शर्मा, सिटीजन ग्रीवेंसिज कमेटी के अध्यक्ष गुरविंद्र सिंह, भाजपा के महामंत्री जगदेव पाढ़ा, ललित आनंद, आनंद मोहन, जयपाल शर्मा, दीपक गुप्ता, भगवान दास कबीरपंथी, बख्शीश सिंह, नरेंद्र पंडित, रघुबीर बतान, अमर ठक्कर, दर्शन सिंह सहगल, ललित डाबरा, विशाल वालिया, चरणजीत भारद्वाज, बिट्टू गुर्जर, संदीप खटकड़, मनीष मेहता, सुरेश टूर्ण सहित अन्य मौजूद रहे। 

सभी मांगों को किया मंजूर

भाजपा के प्रदेश मंत्री चंद्रप्रकाश कथूरिया ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार को जो ज्ञापन दिया था, उनकी सारी मांगों को केंद्रीय मंत्री ने मंजूर कर लिया है। इसके लिए उन्होंने कृष्णपाल गुर्जर का आभार प्रकट किया।

अधूरा पड़ा 60 हजार किमी एनएच

केंद्रीय भूतल परिवहन राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि नेशनल हाईवे करीब 60 हजार किलोमीटर का काम अधूरा पड़ा है। उनकी प्राथमिकता इसे शीघ्र पूरा करने की है। देश के हर राज्य में सभी नेशनल हाईवे का दौरा कर रहे हैं और उसके बाद इनकी स्थिति को सुधारने की योजना तैयार होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा कि देश में सड़क निर्माण की गति तीन किलोमीटर प्रतिदिन है, जिसे बढ़ाकर 30 किलोमीटर प्रतिदिन करने की जरूरत है। इस संकल्प को भी पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed