फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There will be a feeling of coolness in the heat next week

Karnal News: अगले सप्ताह होगा गर्मी में ठंडक का एहसास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
There will be a feeling of coolness in the heat next week
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मानसून की विदाई के बाद अब मौसम में बदलाव महसूस होने लगा है। दिन के तापमान में अभी अधिक कमी नहीं आई है लेकिन न्यूनतम तापमान अब कम होने लगा है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी चार-पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके बाद मौसम ठंडा होने लगेगा।

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मृदा वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 तो न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। दिनभर मौसम शुष्क रहा। तापमान सामान्य होने पर भी तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दिन का मौसम तो गर्म है लेकिन सामान्य के करीब है लेकिन रात का मौसम बदलने लगा है। सुबह के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है। अभी इस सप्ताह तो लगभग यही स्थिति रह सकती है लेकिन अगले सप्ताह से रात्रिकालीन तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed