फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a stir after getting 11 new dengue patients

डेंगू के 11 नए मरीज मिलने से हड़कंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
There was a stir after getting 11 new dengue patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। डेंगू के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को 11 नए केस आ गए। जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। अब डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 49 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू को शहर में फॉगिंग करा रहा है। चार टीमें शहर में घर-घर जाकर कूलर, टंकी, बर्तनों, गमलों आदि में डेंगू के लारवा की जांच कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अब तक 238199 घरों में जांच की गई जिसमें से 5079 घरों में लारवा पाया गया। टीमों द्वारा 165086 टंकियां जांची गई जिनमें से 429 टंकिंयों में लारवा मिला जिसे मौके पर एंटी लारवा एक्टिविटी द्वारा समाप्त किया गया। इसके अलावा 89252 कूलरों की जांच की गई जिसमें से 2806 में लारवा पाया गया।
विज्ञापन

फॉगिंग का बनाया एक्शन प्लान
सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में फॉगिंग के लिए सभी नगर पार्षद को साथ लेकर एक्शन प्लान तैयार किया गया है। डेहा बस्ती, महिला आश्रम, प्रीतम नगर, राम नगर, कमीशन हाउस, बसंत विहार, शास्त्री कॉलोनी, पुरानी सब्जी मंडी, आनंद विहार, नगर निगम कार्यालय, चौधरी कॉलोनी, सेक्टर 6, 7, 12, 13, 14 व 17 इत्यादि में फॉगिंग का कार्य करवाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भी अलग से डेंगू वार्ड बनाया गया है। इससे पहले सरकारी अस्पताल में भी डेंगू वार्ड चल रहा है। डेंगू के इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल मरीजों को प्लेटलेट्स मुफ्त दिए जाते हैं। अब तक रूरल व अर्बन एरिया में 45 स्कूलों में लारवा की जांच की गई है। बच्चों को डेंगू के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

लोग अपने घरों के आसपास पानी एकत्रित न होने दें। यदि पानी जमा है तो उनमें दिन में कम से कम एक बार मिट्टी का तेल डाल दें ताकि वहां पर मच्छर का लारवा न पनपने पाए। पूरे बाजू के कपड़े पहनें, बुखार होने पर केवल पेरासिटामॉल का प्रयोग करें तथा तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर खून की जांच कराएं।
- डॉ. योगेश कुमार, सीएमओ करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed