फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a ruckus in Congress over blackening of posters.

Karnal News: पोस्टर पर काला रंग लगाने पर कांग्रेस में भी घमासान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus in Congress over blackening of posters.
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर काला पैंट करते कॉंग्रेस नेता रजत स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। नए बस अड्डे पर पीएम और सीएम की फोटो पर काला रंग लगाने की घटना का भाजपा ही नहीं कांग्रेस की ओर से भी विरोध किया जा रहा है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। घटना की कांग्रेस के नेता भी निंदा कर रहे हैं।
कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रोफेसर राजेश वैद्य का कहना है कि कांग्रेस की विचारधारा लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों को मानने वाली है। अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजाद कराया था, इसलिए शालीन ही रहना चाहिए। वहीं कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा का कहना है कि किसी भी बात का विरोध करने करने का तरीका सभ्य होना चाहिए। शालीनता से किया गया विरोध ज्यादा असरदार होता है। भाजपा के नेता इसे कांग्रेस की मानसिकता बताकर विरोध जता रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर सैनी समाज जता रहा विरोध


घटना पर सैनी समाज के युवकों और समाज से जुड़े पदाधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया पर विरोध जताया जा रहा है। समाजसेवी एवं सैनी समाज के पदाधिकारी मुकुल सैनी ने फेसबुक पर पोस्ट डालते हुए कड़ी कार्रवाई की पुलिस से मांग की है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत भी पुलिस को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



मर्यादा में रहकर किया जाना चाहिए विरोध : राजेश वैद्य

कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश वैद्य का कहना है कि वोट चोरी का गंभीर मुद्दा है। भाजपा और चुनाव आयोग मिलकर संविधान का गला घोट रहे हैं। कांग्रेस सशक्त विपक्ष की भूमिका निभा रही है। ऐसे में कई कार्यक्रम हमारे चल रहे हैं। आगे भी मर्यादा के साथ अभियान चलाएंगे।
इस तरह के विरोध की नहीं दी सूचना : पराग गाबा

कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा का कहना है कि हर किसी का काम करने का तरीका गलत हो सकता है। ऐसे में विरोध करने का तरीका सही या गलत भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूथ प्रधान की इस तरह से विरोध करने की गतिविधि उनके संज्ञान में नहीं थी।



ऐसी हरकत से कार्यकर्ताओं में गुस्सा : प्रवीण लाठर

भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रवीण लाठर का कहना है कि पीएम और सीएम दोनों ही पद संवैधानिक हैं और देश व प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उनके फोटो पर कालिख पोतना मतलब अपने देश और प्रदेश के साथ गद्दारी करना है। इस हरकत से कार्यकर्ताओं में गुस्सा है।

ऐसी हरकतें खराब करती हैं भाईचारा : तरलोचन सिंह

अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा नेता तरलोचन सिंह का कहना है कि उनके पास जब इस कृत्य की वीडियो आई तो बर्दाश्त नहीं हुई। तुरंत एसपी को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की गई। राजनीति का गिरता स्तर और देश के माननीय प्रधानमंत्री के पोस्टर पर कालिख पोतना शर्मनाक हरकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed