फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a jam on Kaithal road for two and a half hours due to trolley overturning

Karnal News: ट्राॅली पलटने से कैथल रोड पर ढाई घंटे लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:02 AM IST
विज्ञापन
There was a jam on Kaithal road for two and a half hours due to trolley overturning
ट्राॅली पलटने से कैथल रोड पर ढाई घंटे लगा जाम - फोटो : ट्राॅली पलटने से कैथल रोड पर ढाई घंटे लगा जाम
तेज रफ्तार रोडवेज बस से बचने के लिए फुटपाथ पर चढ़ाया ट्रैक्टर, ट्रॉली पलटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मंगलवार सुबह कैथल रोड रेलवे पुल पर धान से भरी ट्राॅली पलटने से करीब ढाई घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों ओर से वाहनों को वैकल्पिक रास्तों से होकर आगे जाना पड़ा।

ट्रैक्टर चालक अनुज ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह नई अनाज मंडी से ट्राॅली में धान की बोरियां भर कर निसिंग लेकर जा रहा था, जैसे ही कैथल रोड रेलवे पुल पर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस आ रही थी, उसकी टक्कर लगने से बचाने के लिए ट्रैक्टर को फुटपाथ पर चढ़ाना पड़ा और जिससे ट्राली पलट गई। घटना की सूचना पाकर ट्रेफिक पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेफिक कंट्रोल की। जाम लगने से सुबह स्कूल, कॉलेज, दुकान और कार्यालय में जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों को कंट्रोल करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। ट्राली पलटने से कैथल रोड पुल और काछवा रोड पुल दोनों पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed