फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There was a conspiracy to kidnap the child for ransom

Karnal News: फिरौती के लिए रची थी बच्चे के अपहरण की साजिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 03:12 AM IST
विज्ञापन
There was a conspiracy to kidnap the child for ransom
- आरोपी गिरफ्तार, 16 मई को सरकारी स्कूल में बच्चे को लेने के बहाने गया था आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। बुटाना थानाक्षेत्र में स्कूल से कक्षा-दो के छात्र के अपहरण का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकायतकर्ता का ही परिचित निकला। जिसने फिरौती के लिए अपहरण की साजिश रची थी।

पुलिस के अनुसार 16 मई को बुटाना निवासी आरोपी विशाल उर्फ साहिल गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका काफी समय से पीड़ित के घर पर आना-जाना था। आरोपी ने पैसों के लिए स्कूल से कक्षा-दो के बच्चे के अपहरण करने की कोशिश की मगर वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सका। आठ मई को रायपुर रोडान निवासी व्यक्ति का बेटा सरकारी स्कूल में गया था। आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर बच्चे को स्कूल से लेने के लिए चला गया। अध्यापिका से कहा था कि वह उसका परिचित है और छात्र के परिजनों ने भेजा है। जब अध्यापिका ने छात्र के परिजनों से फोन कर संपर्क किया तो उन्होंने बच्चे को उसके साथ भेजने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed