फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There may be fog, minimum temperature may increase

Karnal News: पड़ सकता कोहरा, न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
There may be fog, minimum temperature may increase
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर में शुक्रवार को भी दिनभर मौसम साफ रहा। उत्तर पूर्वी हवाएं चलने के कारण मौसम में नमी की मात्रा बढ़ी है, जिसके कारण दिन के तापमान में हल्की गिरावट तो रात्रि के तापमान में हल्की बढोतरी दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शनिवार को अलसुबह हल्का कोहरा छा सकता है।
पिछले चार दिनों से लगातार मौसम खुश्क और साफ बना हुआ है। शुक्रवार को भी मौसम साफ रहा। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर 27 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में 23 व 24 नवंबर को हल्की गति से उत्तर पूर्वी हवाएं चलने की संभावना से आंशिक बादलवाई की संभावना है।
विज्ञापन

वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने से अलसुबह व रात्रि को कहीं हल्की से मध्यम धुंध या कहीं स्मॉग की स्थिति बनने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी तथा दिन के तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है परंतु 25 नवंबर से फिर से उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना से 27 नवंबर तक रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.4 तो न्यूनतम तापमान 10.4 दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed