फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   There is a unique sense of affection and intimacy hidden in the word mother: Piyush Muni

मां शब्द में छिपा है ममता, आत्मीयता का अनूठा भाव : पीयूष मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
There is a unique sense of affection and intimacy hidden in the word mother: Piyush Muni
आराधना मंदिर में ओसिया देवी मां की चौकी में बही भजनों की स्वरलहरियां
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। श्री आत्म मनोहर जैन आराधना मंदिर में रविवार को नवरात्र के दौरान दुर्गा मां कात्यायनी के ओसिया देवी स्वरूप की भक्ति चौकी आयोजित की गई। जिसमें हरियाणा के विधान सभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मां के दरबार में हाजिरी लगाकर आरती की। महामाई का मंगल आशीर्वाद लिया। इस मौके पर संत श्री पीयूष मुनि महाराज ने कहा कि मां शब्द में ही ममता, आत्मीयता, वात्सल्य का अनूठा भाव छिपा है। विभिन्न मान्यताओं तथा परंपराओं से संबंधित देवी मां की पूजा तथा अर्चना नवरात्रि के नवचेतना, नवोत्थान से जुड़े पावन दिनों में करने का पुरातन परंपरागत विधान है।
संत पीयूष मुनि महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देने के दौरान कहा कि चैत्र नवरात्रि के द्वारा आहार का शोधन, शरीर की शुद्धिकरण तथा आत्मा का सुदृढ़ीकरण होता है जो जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। इन विशेष दिनों में किए जाने वाले अनुष्ठान अधिक फलदायी होते हैं। ओसिया देवी ने हिंसा को प्रतिबंधित कर शुद्ध, सात्विक ढंग से उपासना की विधि प्रचलित की, जिस कारण जैन परंपरा उन्हें सच्चियायी माता के रूप में आदर-बहुमान, पूजा-सत्कार देती है।
विज्ञापन

मौके पर सीताराम शर्मा, मनीषा जैन आदि भजन गायकों ने मैया के भजनों से खूब धूम मचाई। मैं तेरे बिन रह नहीं सकता मां मैनु तेरी आदत पै गई है, आओ अंगना पधारो श्री गणेश जी शिव गोरा के लाडले गणेश जी, सारे तीर्थधाम आपके चरणों में हे मैया प्रणाम आपके चरणो में, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मैनूं नचना मैया दे नाल आज मैनू नच लैन दे, देर ना हो जाए कहीं देर न हो जाए आदि भजन गाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, आरएसएस प्रांत प्रचारक डाॅ. सुरेंद्र पाल, इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप, घरौंडा विधायक हरविंदर कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, कांग्रेस कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पंजाब हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार आशीष बंसल आदि कई सियासी व समाजसेवा से जुड़े लोगों ने यहां पहुंचकर मां के दर्शन किए। संतों का आशीर्वाद लिया।


समारोह की अध्यक्षता राजकुमार प्रवीण जैन ने की। दर्शन लाल हितेश जैन सर्राफ ने ध्वजारोहण किया। दीपशिखा, मुकेश जैन ने प्रज्ज्वलित किया। देवी दरबार अनावरण केसी जैन एडवोकेट चंडीगढ़ ने किया। देवी मां की आरती रविंद्र जैन लुधियाना ने की। मौके पर चैरिटेबल अस्पताल में मेडिकल कॉन्फ्रेंस तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए स्थापित श्री आत्म मनोहर विमर्श केंद्र का उद्घाटन एके.अलोयज, मालेरकोटला केअनिल जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed