{"_id":"686598fa93354c72f508e3d8","slug":"there-is-a-possibility-of-light-rain-today-humidity-will-increase-karnal-news-c-18-knl1008-682984-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आज भी हल्की बारिश के आसार, बढ़ेगी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आज भी हल्की बारिश के आसार, बढ़ेगी उमस
विज्ञापन
शुक्रवार व शनिवार को मौसम रह सकता है खुश्क
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बुधवार को तेज धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान में 5.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से परेशानी हुई। हल्के बादल भी आसमान पर दिखाई। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि वीरवार को तेज धूप तो निकलेगी लेकिन काले बादल भी घिरेंगे और कहीं कहीं हल्की बारिश के आसार हैं।
पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम का मिजाज परिवर्तनशील है। मानसूनी बारिश की गतिविधियों के कारण रुक रुक कर बारिश भी हो रही है लेकिन बुधवार को मौसम खुश्क रहा। सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये मंगलवार से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, ये कल से 1.8 व सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ.मदन खीचड़ ने बताया कि वीरवार को अधिकतर समय तो मौसम खुश्क रह सकता है लेकिन बीच बीच कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चार व पांच जुलाई को बारिश की गतिविधियां कम रह सकती है लेकिन छह जुलाई से फिर हल्की से मध्यम बारिश के आसार बन रहे हैं।