{"_id":"68659f106f7faa1f08072558","slug":"there-is-a-possibility-of-light-rain-today-humidity-will-increase-karnal-news-c-18-knl1008-682378-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: साढ़े चार घंटे की देरी से आई आम्रपाली व मालवा एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: साढ़े चार घंटे की देरी से आई आम्रपाली व मालवा एक्सप्रेस
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर बुधवार को ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं। अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों की देरी से करनाल स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक देरी आम्रपाली और मालवा एक्सप्रेस में देखने को मिली, दोनों साढ़े चार घंटे की देरी से करनाल स्टेशन पर पहुंचीं।
ट्रेन नंबर 15707 आम्रपाली एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे की देरी के बाद सुबह 09:57 बजे करनाल पहुंची। वहीं, ट्रेन नंबर 12919 मालवा एक्सप्रेस भी अपने तय समय से साढ़े चार घंटे पीछे 10:34 बजे स्टेशन पर आई। दोनों ट्रेनों में सवार यात्रियों को लंबे इंतजार के बाद राहत मिली। इसके अलावा अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से 06:35 बजे, और ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से 07:22 बजे पहुंची।
नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र लोकल ट्रेन भी करीब 1 घंटा 15 मिनट की देरी से 11:46 बजे स्टेशन पर आई, जिससे दैनिक यात्रियों को समय पर पहुंचने में दिक्कत हुई।
फाजिल्का एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से 03:40 बजे करनाल पहुंची। दूसरी दिशा में अंबाला से दिल्ली की ओर जाने वाली ट्रेनों में आगरा कैंट एक्सप्रेस करीब 1 घंटा 15 मिनट की देरी से 06:08 बजे, और नई दिल्ली स्पेशल फेयर ट्रेन भी एक घंटा देरी से 07:39 बजे पहुंची। रेलवे की ओर से देरी का कारण नहीं बताया गया है।