फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Theft was going on for ten days, the owner kept a watch and caught 4 thieves

Karnal News: दस दिनों से हो रही थी चोरी, मालिक ने कराई निगरानी और 4 चोर पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Theft was going on for ten days, the owner kept a watch and caught 4 thieves
करनाल। कर्ण विहार क्षेत्र स्थित रामा इंडस्ट्रीज परिसर में चार चोर शनिवार रात फैक्टरी मालिक और कर्मचारियों की सतर्कता से पकड़े गए। बिजली के लोहे के बक्से बनाने वाली फैक्टरी में चार युवक चोरी कर रहे थे। ई-रिक्शा से आए इन युवकों के बारे में कर्मचारी की सूचना पर फैक्टरी मालिक पहुंच गए। चारों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। फैक्टरी मालिक की शिकायत पर थाना सेक्टर 32-33 में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अनिल खुराना के मुताबिक उन्होंने यह फैक्टरी दो महीने पहले किराये पर ली थी। पिछले 10 दिनों से फैक्टरी में चोरी हो रही थीं। चोर इन्वर्टर बैटरी, गैस सिलिंडर, बिजली की तारें, बड़े बक्सों के हैंडल आदि सामान चुरा चुके थे। इस पर उन्होंने सुरक्षा के लिए एक कर्मचारी को फैक्टरी में ही रात को ठहरने के निर्देश दिए थे। शनिवार रात कुछ संदिग्ध युवकों के फैक्टरी में घुसने की कर्मचारी ने उनको सूचना दी। इस पर वह साथियों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

फैक्टरी के बाहर लाल रंग का ई-रिक्शा खड़ा था। उन्होंने अंदर जाकर चार युवकों को चोरी का सामान पैक करते हुए पकड़ लिया। उनके पास से इन्वर्टर बैटरी, गैस सिलिंडर, बिजली की तारें और अन्य सामान मिला। इस बारे में थाना सेक्टर-32-33 पुलिस को सूचना दी गई। जांच अधिकारी योगेश ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed