{"_id":"674e25200446c4993707e9a6","slug":"theft-accused-caught-on-cctv-karnal-news-c-18-knl1008-531772-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सीसीटीवी में कैद हुए चोरी के आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सीसीटीवी में कैद हुए चोरी के आरोपी
Tue, 03 Dec 2024 02:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Tue, 03 Dec 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
करनाल। गांव सौकड़ा में एक घर से गहने व 50 हजार रुपये नकदी चोरी हो गई। तरावड़ी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में सौकड़ा निवासी महिला गीता देवी ने बताया कि उसका पति विदेश गया हुआ है। सास रिश्तेदारी में गई हुई थी। 25 नवंबर की रात को उनके घर में चोरी हो गई। उसने अलमारी में जब अपने गहने देखे तो वहां से गायब मिले। इसके साथ ही 50 हजार रुपये की नकदी भी वहां नहीं मिली। सीसीटीवी कैमरे में दो युवक घर के अंदर घुसते हुए नजर आ रहे हैं। संवाद