फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The youth of the city will get two more digital libraries

शहर के युवाओं को मिलेगी दो और डिजिटल लाइब्रेरी की सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
The youth of the city will get two more digital libraries
करनाल। कर्ण नगरी के युवाओं को अब विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए निजी संस्थानों में महंगी फीस देने से छुटकारा मिलेगा, क्योंकि यहां अब दो और डिजिटल लाइब्रेरी खुलने जा रही हैं। जहां जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को फीस में विशेष छूट भी दी जाएगी। फिलहाल 3 लाइब्रेरी बाल भवन के संरक्षण में संचालित की जा रही हैं। अब स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत दो और नई डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। जिनमें किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इसके लिए अनुभवी स्टाफ रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन

इन परीक्षाओं की कर सकेंगे तैयारी
- डिजिटल लाइब्रेरी में बच्चों को आईईएलटीएस, भर्ती परीक्षा, एसएससी, एचएसएससी, अध्यापक पात्रता, रेलवे समेत अन्य परीक्षाओं की कोचिंग मिलेगी।
ये मिलेंगी सुविधाएं
- डिजिटल लाइब्रेरी में किताबों के साथ-साथ वाईफाई, कंप्यूटर समेत अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, वहीं, वर्चुअल शिक्षा देने पर भी विचार किया जा रहा है। जिससे शहर और गांव के बच्चों को फायदा होगा।
विज्ञापन

बाल भवन करेगा संरक्षण
शहर में फिलहाल पंचायत भवन, बाल भवन और सेक्टर 7 में लाइब्रेरी बनी हैं। जिनका उद्घाटन होना है। जिनका संरक्षण बाल भवन की ओर से किया जा रहा है। दो लाइब्रेरी बनने के बाद पांच लाइब्रेरी हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को शिक्षा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना मुख्य मकसद है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को फीस में छूट दी जाएगी।
- विश्वास मलिक, बाल कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed