{"_id":"69bda7beb161ff471006cbec","slug":"the-younger-brother-had-killed-him-by-hitting-him-on-the-head-with-a-hammer-karnal-news-c-18-knl1018-868932-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: छोटे भाई ने सिर में हथाैड़ा मारकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: छोटे भाई ने सिर में हथाैड़ा मारकर की थी हत्या
Sat, 21 Mar 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। घराैंडा के बरसत रोड स्थित शिव शक्ति राइस मिल में मजदूर संतोष हंसदा की सिर में हथाैड़ा मारकर हत्या उसके छोटे भाई मनोज ने की थी। दोनों के बीच बिहार में अपने घर जाने के मुद्दे पर विवाद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रिमांड के दाैरान हत्या में प्रयुक्त हथाैड़ा बरामद किया जाएगा।
सितंबर, 2025 में बिहार के कटिहार जिला के खुदना रूपसपुर भरखल गांव निवासी आरोपी मनोज हंसदा घराैंडा के बरसत रोड स्थित शिव शिक्ति राइस मिल में अपने बड़े भाई संतोष के पास मजदूरी करने के लिए आया था। दोनों मिल में ही एक कमरे में रहते थे। 25 नवंबर, 2025 को घर जाने की बात पर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। पुलिस के अनुसार इसी कारण आरोपी मनोज ने रात के समय कमरे में रखे हथौड़े से अपने भाई संतोष हंसदा के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही माैत हो गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देकर वह मौके से भाग गया था।
आरोपी के खिलाफ थाना घराैंडा में हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घराैंडा थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को एक दिन का रिमांड मंजूर किया है।