फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man was stealing in the lab, the shopkeeper caught

लैब में चोरी कर रहा था युवक, दुकानदार ने पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
The young man was stealing in the lab, the shopkeeper caught
लैब में चोरी कर रहा था युवक, दुकानदार ने पकड़ा
विज्ञापन

घरौंडा। शहर के मेन बाजार स्थित अर्पण लेबोरेट्री में चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक को दुकानदारों ने काबू किया है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। दुकानदारों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

रविवार शाम छह बजे लैब का संचालक रोहित अपने सामने वाले मेडिकल स्टोर में सैंपल एकत्र करने गया था। जैसे ही वह लैब से बाहर निकला तुरंत एक युवक दुकान के अंदर दाखिल हो गया और लैब के गल्ले को खोलने का प्रयास किया। लैब में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन व डीवीआर मेडिकल स्टोर में लगे हैं। रोहित ने सीसीटीवी स्क्रीन पर नजर डाली तो उसके अंदर घुसा युवक चोरी की कोशिश कर रहा था। रोहित तुरंत लैब में पहुंचा और चोर को रंगे हाथों काबू कर लिया। चोर पकड़े जाने की सूचना के बाद भारी संख्या में बाजार के दुकानदार मौके पर एकत्रित हो गए। रोहित ने बताया कि आरोपी युवक के पास से कोई नशीला पदार्थ भी मिला है। युवक नशे का आदी प्रतीत होता है। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मेन बाजार में लैब पर चोरी करने के आरोप में एक युवक को दुकानदारों ने पकड़ा था। उसके खिलाफ शिकायत भी दी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed