फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The young man injured in the accident died

Karnal News: हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Oct 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
The young man injured in the accident died
करनाल। सदर थानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की सिविल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थानाक्षेत्र के उचानी निवासी अरुण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मयूर ढाबा में पान की दुकान करता है। छोटा भाई किशोर कुमार की केएफसी करनाल में पान की दुकान है। एक अक्टूबर को उसका भाई किशोर कुमार गांव से दुकान पर पैदल जा रहा था। जैसे ही हाईवे पार करने लगा अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed