{"_id":"6838c66a2e048091990627f2","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-lying-in-front-of-the-train-karnal-news-c-18-knl1008-658237-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर की खुदकुशी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। बजीदा रेलवे स्टेशन के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। बताया जा रहा है कि युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची।
एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि शव की हालत अत्यंत विचलित कर देने वाली थी। युवक की गर्दन धड़ से पूरी तरह अलग हो चुकी थी और सिर करीब 20 कदम दूर पड़ा मिला। मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं हो सकी है। युवक के गले और दाहिनी टांग में काले धागे बंधे हुए मिले हैं। मृतक की जेब से एक बस टिकट भी मिली है, जो साहा से शाहबाद की है।
ये टिकट करीब साढ़े दस बजे की कटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जीआरपी यह भी जांच कर रही है कि युवक कहां से आया था और आत्महत्या की वजह क्या रही।