फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The woman pushed two children into the canal and jumped herself

महिला ने दो बच्चों को नहर में धकेल खुद भी लगाई छलांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
The woman pushed two children into the canal and jumped herself
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक महिला ने अपने दो बच्चों सहित घोघड़ीपुर स्थित नहर में छलांग लगा दी। महिला ने पहले अपने दोनों बच्चों को नहर में धक्का दिया फिर खुद भी उसमें कूद गई। हालांकि वहां मौजूद कुछ युवकों ने नहर में छलांग लगाकर तीनों को तुरंत बाहर निकाल लिया। इस घटना में महिला और बच्चों को थोड़ी चोटें आई हैं।

बताया जा रहा है कि महिला ने पति की मारपीट से तंग आकर यह कदम उठाया। शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे कुछ युवकों ने एक महिला को दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगाते देखा। उन्होंने भी महिला और बच्चों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी और तीनों को बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला अपने दो बच्चों के साथ नहर पर धूप में खड़ी थी। शक होेने पर महिला से वहां पर खड़े रहने का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसका भाई उसे लेने आ रहा है और वह उसी के इंतजार में खड़ी है, लेकिन कुछ देर बाद महिला ने पहले अपने बड़े बच्चे को नहर में फेंका, फिर छोटे को फेंकर खुद भी छलांग लगा दी। महिला के नहर में कूदते ही युवकों ने शोर मचा दिया। कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। महिला का माइका चांद सराय करनाल और ससुराल गोहना में है।
विज्ञापन

महिला और दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तीनों को हल्की चोटें आई हैं। महिला ने नहर में छलांग क्यों लगाई इसके जांच की जा रही है।
- सज्जन सिंह, थाना प्रभारी, मधुबन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed