{"_id":"f7a23d801e54905d6934999b19b46209","slug":"the-wedding-swindle-woman-child-maltreatment-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को दिया शादी का झांसा, बेटी से दुराचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को दिया शादी का झांसा, बेटी से दुराचार
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
Updated Sun, 08 Jun 2014 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के एक गांव
विज्ञापन
में दिल्ली की एक महिला के परिवार को आश्रय देकर एक व्यक्ति ने उसी परिवार
की दस वर्षीय बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। आरोपी दो माह पहले शादी का
झांसा देकर एक महिला के परिवार को दिल्ली से लेकर आया था। पुलिस ने बच्ची
की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को अदालत में पेश
कर दिया। जहां से उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
बीते दो महीने से गांव में रह रही बिहार के एक गांव की वासी बच्ची की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि आरोपी राममेहर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से उसे दो माह पहले शादी का झांसा देकर बच्चों सहित गांव लेकर आया था। कुछ दिन पहले राममेहर का बर्ताव उसके परिवार के प्रति बदलने लगा।
शुक्रवार को महिला ने पुलिस को कंट्रोल रूम पर फोन कर सूचित किया। बाद में महिला ने पाया कि उसकी बच्ची दर्द से बिलख रही थी। निसिंग पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्ची का मेडिकल करवाया। इस मामले में निसिंग थाना प्रभारी अजीत सिंह का कहना है कि जांच में बच्ची के साथ दुराचार होने की पुष्टि हुई है।