फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The villagers protested for justice

इंसाफ के लिए ग्रामीणों का शहर में प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2014 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Fri, 20 Jun 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
The villagers protested for justice
घरौंडा। आठ साल की मासूम बच्ची से दुराचार के मामले में पुलिस के हाथ 25 दिन बाद भी खाली हैं। बच्ची को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर राजनीतिक, सामाजिक व ग्रामीण बार-बार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इनको आश्वासन से ज्यादा कुछ भी नहीं मिल रहा है। वीरवार को ग्रामीणों ने बच्ची को इंसाफ दिलवाने व आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पहले शहर में प्रदर्शन किया और बाद में ग्रामीणों ने तहसीलदार निर्मल दहिया को सब्जी मंडी में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के गांव के सैकड़ों ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब 10 बजे नई अनाज मंडी में एकत्रित हुए। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही डीएसपी जोगिंद्र राठी व डीएसपी राजकुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और शहर के विश्वकर्मा चौक, भीष्म मार्ग, तकिया मार्केट, मंडी मनीराम व रेलवे रोड से होते हुए घरौंडा सब्जी मंडी पहुंचे। जहां प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार निर्मल दहिया को प्रदेश मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोपी को जल्द से जल्द ढूंढ निकालने की मांग की।
विज्ञापन


अब गृहमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मासूम बच्ची के साथ दुराचार की घटना को काफी समय बीत चुका है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग के लिए उनका संघर्ष जारी है, जिसके चलते उन्होंने शहर में रोष प्रदर्शन किया है। पुलिस अब तक आरोपी का कोई भी सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके बाद वे आयुक्त के पास प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को रखेंगे ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना किसी और छात्रा के साथ न हो। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इससे पहले भी उन्होंने शहर में प्रदर्शन करते हुए जीटी रोड पर जाम लगाया था और एसपी ने उन्हें चौबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन चौबीस घंटे भी बीत गए, लेकिन कोई हल नहीं हो पाया। अब वे बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए पीछे नहीं हटेंगे। इसके लिए चाहे उन्हें जंतर मंतर पर जाना पड़े या उच्चाधिकारियों से मिलना पड़े। उन्होंने बताया कि वे मामले को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री सहित गृहमंत्री को भी ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed