फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The trolley lost its balance due to excessive speed, and the accused driver was sent to jail.

Karnal News: रफ्तार तेज होने से ट्रॉले का बिगड़ गया था संतुलन, आरोपी चालक भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
The trolley lost its balance due to excessive speed, and the accused driver was sent to jail.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घरौंडा में रविवार को ट्रैक्टर व कार को टक्कर मारने वाले आरोपी ट्रॉला चालक राजस्थान के अजमेर निवासी मोहम्मद इमरान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण ट्रॉला अनियंत्रित हो गया था।
घरौंडा थाना के प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपी का घरौंडा के सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रविवार को पानीपत जिले के गांव भालौर निवासी किसान जगपाल (55) और उनका भतीजा रोहताश (40) ट्रैक्टर से करनाल में सुपर सीडर लेने आ रहे थे। घरौंडा में विश्राम गृह के नजदीक ट्राॅले ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर पलट गया और दोनों उसके नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हैवी ग्राउंड लेवलर मशीन लदे ट्रॉले की टक्कर से एक कार भी पलट गई थी। हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बचे थे।
विज्ञापन


ठेके पर जमीन लेकर खेती करते थे जगपाल
मृतक जगपाल के भाई तेजपाल ने बताया कि वे चार भाई हैं। जिसमें जगपाल दूसरे नंबर पर थे। जगपाल के पास तीन बच्चे हैं। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। एक बेटा दिनेश पलवल में रहता है और दूसरा बेटा विपिन गांव में ही रहता है। वे गांव में डेढ़ एकड़ के जमींदार थे, पलवल में करीब 25 एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई थी, जिस पर बेटे दिनेश के साथ मिलकर खेती करते था। शनिवार की रात को ही जगपाल गांव लौटे थे और रविवार को भतीजे के साथ सुपर सीडर लेने करनाल जा रहे थे। रोहताश के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed