Karnal News: कर्णनगरी में शान से लहराया तिरंगा
करनाल। स्वतंत्रता दिवस जिलेभर में शानोशौकत के साथ मनाया गया। जिलास्तरीय समारोह नई अनाज मंडी करनाल में आयोजित किया गया, जिसमें हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने जिला सैनिक बोर्ड कार्यालय परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। स्कूली बच्चों ने मुख्य अतिथि के आगमन पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। भारतीय सेना के जवानों के बॉर्डर पर युद्ध के दौरान बलिदान होने का मार्मिक नाटक प्रस्तुत किया।
यह देख पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की मां फफक पड़ीं और उनके पिता की आंखें नम हो गईं। परेड कमांडर एएसपी कांची सिंघल के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी आर्मी विंग, स्काउट व गाइड्स की टुकड़यों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली।
विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि सेना ने पाकिस्तान की जमीं पर आतंकवाद के नौ ठिकानों को ध्वस्त किया। ऑपरेशन महादेव चलाकर सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों का सफाया करने का काम किया है। इसके अलावा तरावड़ी में विधायक भगवान दास कबीरपंथी, असंध में विधायक योगेंद्र राणा, इंद्री में विधायक राम कुमार कश्यप, नीलोखेड़ी में विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।
राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान, करनाल में निदेशक एवं कुलपति डॉ. धीर सिंह ने ध्वजारोहण किया।

10.. .. ... नई अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते दून इं