{"_id":"9abd92803b3af1dc409a34d9ad315404","slug":"the-top-player-in-yoga-gurgaon-and-yamunanagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग में गुड़गांव और यमुनानगर के खिलाड़ी अव्वल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग में गुड़गांव और यमुनानगर के खिलाड़ी अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग हरियाणा की ओर से कालीदास रंगशाला में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में गुड़गांव व महिला वर्ग में यमुनानगर के योग खिलाडिय़ों का दबदबा रहा। बुधवार को आठ से 12 और 12 से 15 आयु वर्ग की प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें छोटे योग खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
28 दिसंबर से कालीदास रंगशाला में शुरू हुई प्रतियोगिता का बुधवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे समापन हुआ। आईएफएस जितेंद्र अहलावत कार्यक्रम के मुख्यातिथि रहे तथा सुष्मा तांवर सहायक खेल निदेशक योग ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आठ से 12 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में झज्जर के योग खिलाड़ी चेतन ने प्रथम, यमुनानगर के विकास ने द्वितीय व हिसार के युग ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
12 से 15 आयु वर्ग में गुड़गांव के रीषभ ने प्रथम, जींद टीम के अभिषेक ने द्वितीय व करनाल से सुनील ने तृतीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग 15 से 19 में गुड़गांव के राहुल ने प्रथम, रेवाड़ी के नीरज ने द्वितीय व गुड़गांव के ही तुषार ने तृतीय स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग में करनाल के विकास ने प्रथम, फरीदाबाद से जवाहरलाल ने द्वितीय व हिसार से रूपेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
महिला वर्ग का परिणाम
महिला प्रतियोगिता के कैडेट आठ से 12 आयु वर्ग में यमुनानगर की मुस्कान ने प्रथम, झज्जर की सोनिया ने द्वितीय व यमुनानगर की ही ज्योति ने तृतीय स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में ललिता भिवान ने प्रथम, जया झज्जर ने द्वितीय व ममता झज्जर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
जूनियर वर्ग में ईरम यमुनानगर ने प्रथम, साधना भिवानी ने द्वितीय व सुनीता हिसार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं महिला सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में कोमल जींद ने प्रथम, पूनम हिसार ने द्वितीय व प्रीति भिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्यातिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।