फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The teenager said that she was threatened and made to make the video to show that the kidnapping was fake

Karnal News: किशोरी बोली- धमकी देकर बनवाया था अपहरण को फर्जी बताने का वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
The teenager said that she was threatened and made to make the video to show that the kidnapping was fake
करनाल। सदर बाजार चौकी क्षेत्र से दिनदहाड़े घर के आगे से अपहरण के मामले में हरिद्वार से बरामद हुई किशोरी का कहना है कि हरिद्वार में उसने शादी की बात और अपहरण को फर्जी बताने का जो वीडियो लड़के के इंस्टाग्राम से जारी किया था, वो वीडियो आरोपी आशू ने धमकाकर बनवाई थी। वीरवार को करनाल में मीडिया के सामने आकर लड़की ने आरोप लगाया कि आशू ने उसे कहा कि था कि अगर वीडियो में शादी की बात नहीं कही तो उसके मां-बाप के साथ कुछ भी हो सकता है।
विज्ञापन


सदर बाजार चौकी प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पुलिस गिरफ्त में आए दो आरोपी शिवाजी कॉलोनी निवासी कुलविंद्र उर्फ असला और प्रीत नगर की प्राची को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं मुख्य आरोपी आशू की टांग टूटने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


मीडिया के सामने आकर लड़की ने कहा कि 12 अगस्त को वह घर पर चाय बना रही थी। तभी प्राची आई और पूछा कि यहां कमरा मिलेगा, वह प्राची को नहीं जानती थी जबकि पहले जारी वीडियो में उसे अपना दोस्त बताया था। उस समय कमरे के लिए नंबर दिलाने के बहाने वह नीचे सुनार की दुकान पर ले गई। इसके बाद युवती ने उसे कहा कि आगे तक छोड़ दो जैसे ही वह आगे गई तो कार से एक लड़का आया और उसे घसीटकर कार में डाल दिया। आशु, कुलविंद्र और प्राची उसे हरिद्वार ले गए थे। वहीं लाल चूड़ा खरीदा और सिंदूर लगाकर उससे वीडियो बनवाया था। 12 अगस्त की शाम को ही लड़के ने वीडियो जारी कराया था। लड़की का आरोप है कि आशू उनके घर के पास ही घूमता रहता था। जब पुलिस उसे पकड़कर हरिद्वार से करनाल लाई थी, तब वह घबराई हुई थी इसलिए वह अपनी मर्जी से जाने की बात कह रही थी। अब उसके ऊपर कोई दबाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस से बचने के लिए छत से भी कूदा था आशू

लड़की ने बताया कि आशू ने हरिद्वार में पहले से किराये पर कमरा ले रखा था। करनाल से वह सीधा उसे वहीं लेकर गया था। जब वहां पुलिस आई तो कमरा बंद था, दरवाजा खोलने से पहले आशू ने उसे नीचे फेंका और फिर खुद छत से कूद गया। इस दौरान उसकी टांग भी टूट गई थी। लड़की ने आरोप लगाया कि आशू उसे ब्लैकमेल करता था, आशू के पास उसका फोटो है, जिसे वह वायरल करने की धमकी देता था। लड़की का कहना है कि उसका रिश्ता यूपी में हुआ है, वे भी दो साल पहले करनाल आकर रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed