फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The talks between the government and the clerks failed

Karnal News: सरकार और लिपिकों के बीच वार्ता विफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
The talks between the government and the clerks failed
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लिपिकों और प्रदेश सरकार के बीच वार्ता विफल हो गई। इसके साथ लिपिकों ने एलान कर दिया है कि वह वेतनमान बढ़ने तक काम पर नहीं लौटेंगे।
क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा (संबंधित भारतीय मजदूर संघ) के बैनर तले हरियाणा प्रदेश के 22 जिलों में प्रदेश के सभी विभागों, निगमों, बोर्डों, निकायों में कार्यरत लिपिक बीती पांच जुलाई से अपनी 35400 वेतनमान को बढ़वाने के लिए हड़ताल पर हैं। इनका कहना है कि इस महंगाई के दौर में उनका बेसिक वेतनमान 19 हजार 900 है जोकि बहुत ही कम है। हरियाणा के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने लिपिकीय वर्ग की वेतनमान की मांग को सही ठहराते हुए धरने का समर्थन किया। जिलेभर के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी लगातार धरना स्थल पर रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।


एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रदीप प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि जवाहर यादव, हरियाणा के प्रधान सचिव व वित्त विभाग के अधिकारी और लिपिकीय वर्ग के प्रतिनिधिमंडल के बीच वार्ता सफल नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार लिपिकीय वर्ग की एकमात्र 35 हजार 400 वेतनमान की मांग को पूरा नहीं करती है तब तक कोई भी लिपिकीय वर्ग का कर्मचारी कार्यालय नहीं जाएगा और धरना जारी रहेगा।जिला महासचिव परमजीत पाढ़ा ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता को परेशान करना नहीं है। सरकार ने लिपिक व अन्य वर्ग के वेतनमान में चार पे-स्केल का अंतर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed