फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The strike put a brake on the speed of fire engines

Karnal News: हड़ताल ने लगाया दमकल की रफ्तार पर ब्रेक

Sun, 12 Apr 2026 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 12 Apr 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The strike put a brake on the speed of fire engines
.प्रदर्शन करते दम खल कर्मचारी स्वयं
जगदीप
विज्ञापन

करनाल। दमकल विभाग की हड़ताल का असर अब साफ तौर पर नजर आने लगा है। हड़ताल ने दमकल की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए हैं। हालात ऐसे हैं कि कई जगहों पर आग लगने की सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ियां समय पर मौके पर नहीं पहुंच पा रही हैं। कारण रोडवेज के चालक और होमगार्ड के जवानों का दमकल के कार्य के लिए प्रशिक्षित नहीं होना है। वह उस रफ्तार में गाड़ी नहीं दाैड़ा पा रहे हैं जिसमें दमकल कर्मी दाैड़ा रहे थे।
वीरवार को मूनक क्षेत्र में पांच एकड़ में फैली आग के दौरान दमकल की गाड़ी समय पर नहीं पहुंच सकी। इससे नुकसान बढ़ गया। शुक्रवार सुबह काछवा रोड पर हुई आगजनी की घटना में भी दमकल के देर से पहुंचने की शिकायत सामने आई है। जिले के 161 दमकलकर्मी हड़ताल पर हैं। विभाग की गाड़ियां चलाने की जिम्मेदारी रोडवेज और होमगार्ड के जवानों को सौंपी गई है। हालांकि इन जवानों को सीमित प्रशिक्षण होने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने और हालात संभालने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

जिले में दमकल विभाग में कुल 182 कर्मचारी और 21 गाड़ी मौजूद हैं। इसमें से 23 कर्मचारी नियमित और 159 कर्मचारी पे रोल पर हैं। हड़ताल में कुल 161 कर्मचारी शामिल है। इनमें 159 पे रोल और 2 पक्के कर्मचारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पानी से भरी गाड़ी चलाने और रास्तों का अनुभव नहीं
रोडवेज के वे चालक दमकल में सेवाएं दे रहे हैं जोकि लंबे समय से रूट पर नहीं चल रहे हैं। इन चालकों को पानी से भरी गाड़ी को चलाने का अनुभव भी नहीं है। उनको स्थानीय रास्तों की भी जानकारी नहीं है। इस कारण से घटनास्थल तक पहुंचने में देरी होती है।
---
दो दिनों में पांच जगह लगी आग, चार जगह देरी से पहुंची गाड़ी
हड़ताल के पहले दिन यानी बुधवार को कोई आगजनी की घटना नहीं हुई। वीरवार को जिले में तीन जगहों और शुक्रवार को दो जगहों पर आग लगी। शुक्रवार को काछवा रोड पर कपड़ों की दुकान में आग लगने के बाद दो बार फोन करने के बाद गाड़ी मौके पर पहुंची। स्टाैंडी गांव के पास खेतों के नजदीक अचानक आग लग गई थी। वहां गाड़ी पहुंची तो आग खेतों तक पहुंचने वाली थी।

---
वर्जन
वैकल्पिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके। सूचना लेट आने पर देरी हो जाती है। प्रयास रहता है कि समय पर पहुंचकर मदद की जाए। - दीपक शर्मा, फायर ऑफिसर, दमकल विभाग, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed