{"_id":"d9033894d10da4d67080d183130211a2","slug":"the-statement-could-not-be-recorded-again-anita-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर दर्ज नहीं हो पाए अनीता के बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर दर्ज नहीं हो पाए अनीता के बयान
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन स्थित हरियाणा पुलिस अकादमी में अधिकारियों पर प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
लगा फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली राष्ट्रीय थ्रो बॉल खिलाड़ी
अनीता के देरी से पहुंचने के कारण शुक्रवार को भी उसके बयान दर्ज नहीं हो
सके। कांस्टेबल अनीता के बयान अब 22 अगस्त शनिवार को दोबारा दर्ज होंगे।
इस मामले के आरोपी हेड क्लर्क राजेद्र सिंह ने जांच कमेटी की अध्यक्ष डॉ. सुमन मंजरी के सामने बयान कलमबद्ध कराए हैं। 13 अगस्त को राष्ट्रीय थ्रो ब्रॉल खिलाड़ी कांस्टेबल अनीता ने एसपी रामकुमार, हेड क्लर्क राजेंद्र व रीडर सुलतान पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर फिनाइल पीकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। उसने सुसाइड नोट लिखा था। अनीता के अलावा कई कांस्टेबलों ने भी हेड क्लर्क राजेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।
मामले की जांच कराने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की अध्यक्ष डॉ. सुमन मंजरी ने हेड क्लर्क पर आरोप लगाने वाली कांस्टेबलों के 19 अगस्त को बयान दर्ज कर लिए थे, लेकिन अनीता की तबीयत खराब होने के कारण उनके बयान नहीं हो सके। इसलिए अनीता को 21 अगस्त को बयान देने के लिए बुलाया था। अनीता ने बताया कि वह किसी कारणवश लेट हो गई और उस समय किसी दूसरे व्यक्ति के बयान हो रहे थे। इसलिए उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। शुक्रवार को डॉक्टरों को उसका चेकअप भी करना था।