{"_id":"5b20cab5533726684d65f7368568ede7","slug":"the-state-will-soon-recruit-a-thousand-doctors-vij-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में जल्द होगी एक हजार डॉक्टरों की भर्ती : विज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में जल्द होगी एक हजार डॉक्टरों की भर्ती : विज
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग का बजट बढ़ाया जाएगा इस संदर्भ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बात हो चुकी है। वर्तमान में प्रदेश के कुल बजट का केवल दो प्रतिशत ही स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च किया जाता है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विर्क अस्पताल में सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित डायलिसिस मशीनों के उद्घाटन उपरांत मीडिया को बताई।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही एक हजार डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी, जबकि 489 की भर्ती की जा चुकी है और 700 से अधिक डॉक्टरों की चयन प्रक्रिया जारी है। सभी सरकारी अस्पतालों तथा डिस्पेंसरियों में नए स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए 2800 पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती शीघ्र की जाएगी। इसके साथ-साथ अस्पतालों के लिए 64 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त औजार खरीदे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में मरने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी व्यवस्था को ऑनलाईन किया जा रहा है। एक स्थान से इलाज करवाकर दूसरे स्थान पर भी किसी भी मरीज का डाटा ऑनलाईन करके न केवल मरीज की बीमारी की हिस्ट्री का पता लग सकेगा बल्कि उसके इलाज के लिए स्थानीय स्तर पर ही दवाएं दी जा सकेगी। हर जिले में आसीयू सेंटर खोले जाएंगे। पांच जिलों में ये सेंटर पहले ही खोले जा चुके हैं।
एमआरआई, सीटी स्केन और अल्ट्रासाउंड की आधुनिक तकनीकी से लैस मशीनें प्रदेश के हर जिले में स्थापित की जाएंगी। कुछ जिलों में ये मशीनें स्थापित की जा चुकी हैं। इस मौके पर डॉ. बलवीर सिंह विर्क, डॉ. प्रवीन गर्ग, डॉ. दीपक जैन, डॉ. नेत्रपाल रावल, प्रवेश गाबा, रेशम, एडवोकेट वेदपाल, प्रीतपाल सिंह पन्नू, भगवानदास अग्गी, जेआर. कालड़ा, रूप नारायण चानना, लाजपत राय चौधरी उपस्थित रहे।
चार और जिलों में स्थापित होंगी मशीनें
सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित डायलिसिस मशीन के लिए एसपी. सिंह ओबराय का आभार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विर्क अस्पताल में दो इकाइयां स्थापित की गई हैं। चार जिलों में अभी और स्थापित की जानी है। इनको उन जिलों में स्थापित किया जाएगा जहां से साथ लगते दो-तीन जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिल सके। इस वर्ष ट्रस्ट द्वारा हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल और जम्मू और कश्मीर में 50 मशीनें स्थापित की जा रही हैं। करनाल में स्थापित मशीनों से मरीज के डायलिसिस करवाने के लिए मध्यम वर्ग को 750 रुपये जबकि बीपीएल के लोगों से 100 रुपये लिए जाएंगे।
जन्म के साथ बनेंगे आधार और जन्म प्रमाण पत्र
मंत्री ने जानकारी दी कि विभाग द्वारा 450 लैपटॉप खरीदने के आदेश दे दिए हैं, ताकि जन्म प्रमाण पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड भी बनाकर संबंधित को उसी दिन उपलब्ध करवा दिए जाएं। यह व्यवस्था पूरी तरह से ऑनलाईन की जा रही है। कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा और कुटेल में बनने वाली मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधारशिला भी बहुत जल्द ही रखी जाएगी।
जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई
गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क और ज्वाइंट कमिश्नर पुलिस भारती अरोड़ा के बीच चल रहे विवाद में स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने साफ कह दिया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अफसरों में खींचतान चलती रहती है, लेकिन मामला गंभीर हैं।
वहीं, जाट नेता हवा सिंह सांगवान द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पाकिस्तानी शब्द कहने पर अनिल विज ने साफ कह दिया कि इस तरह के शब्दों से भाईचारा टूटता है। ऐसे भाईचारा तोड़ने वाले शब्दों का उपयोग करने वालों को बक्शा नहीं जाएगा।