फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The State Election Commission relieved the Zilla Parishad president of his duties

Karnal News: राज्य चुनाव आयोग ने जिला परिषद के अध्यक्ष को किया पदभार मुक्त

Wed, 03 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 03 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The State Election Commission relieved the Zilla Parishad president of his duties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अविश्वास प्रस्ताव पास होने के बाद राज्य चुनाव आयोग ने जिला परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार लाडी को पद से पदभार मुक्त कर दिया है। इसके बाद अब यह पद खाली हो गया है, जिससे चुनाव करवाने का रास्ता साफ हो गया है।
अब प्रशासन की ओर से अध्यक्ष पद पर चुनाव करवाने के लिए राज्य चुनाव आयोग को लिखा जाएगा।
बीते बुधवार को जिला परिषद सदन की बैठक हुई थी। इस बैठक में जिला परिषद के अध्यक्ष राजेश कुमार लाडी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था। सदन में राजेश कुमार लाडी के पक्ष में पांच मत और उनके खिलाफ 10 मत पड़े थे।
विज्ञापन

नवंबर 2024 से चल रही थी खींचतान : करीब दो वर्ष आठ माह में ही जिला परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार लाडी की कुर्सी चली गई। नवंबर 2024 के बाद बुधवार को जिला परिषद सदन में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया था। अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के डीआरडीए सभागार में मतदान करवाया गया था। चुनाव के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के बाहर और अंदर पुलिस के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सदन में उपायुक्त अजय सिंह तोमर के नेतृत्व में बैलेट पेपर से मतदान करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed