फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The stadium has zero facilities, with grass growing up to five feet.

Karnal News: स्टेडियम में सुविधाएं शून्य, पांच फीट तक उगी है घास

Mon, 06 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 06 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The stadium has zero facilities, with grass growing up to five feet.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों की पौध तैयार करने के लिए बनाए गए खेल परिसर देखभाल के अभाव में जर्जर हो रहे हैं। इनमें सुविधाओं के अभाव के कारण खिलाड़ी इनमें अभ्यास के लिए नहीं आते हैं। इंद्री ब्लाॅक के गांव इंद्रगढ का खेल स्टेडियम की स्थिति भी ऐसी ही है। मैदान में पांच फीट लंबी घास उगी हुई है। खिड़की व दरवाजे टूटे हुए हैं।
स्टेडियम में न उपकरण हैं न कोच की ही नियुक्ति हुई है। जिस कारण खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने से वंचित हैं। कोई चौकीदार नहीं होने से पशु भी मैदान में घुस आते हैं। सरपंच मनीष कुमार ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए खेल विभाग की ओर से 10 साल पहले यह स्टेडियम बनाया था। उन्होंने बताया कि कई बार विभाग के अधिकारी आए लेकिन दुर्दशा देखकर चले गए। परिसर में बनी बिल्डिंग में कई बार नशे के इंजेक्शन पड़े मिले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब सरकार ने गांवों में खिलाड़ियों को तैयार करने के लिए स्टेडियम बनाए हैं तो अब इनकी अनदेखी क्यूं कर रही है। अगर यही हाल खेल परिसर का रहा तो कैसे ग्रामीण क्षेत्र से युवा खेल में देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि यहां पर खिलाड़ियों के लिए विभाग की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है। आसपास के गांवों में केवल यहीं एक खेल परिसर है, लेकिन इसकी तरफ खेल विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल परिसर का किया जाएगा निरीक्षण

जिला खेल उपनिदेशक राकेश पांडे ने बताया कि ग्रामीण खेल परिसर का टीम बनाकर बहुत जल्द निरीक्षण किया जाएगा। परिसर में जो कमियां होंगी उनको दूर करने के लिए काम किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को प्राप्त सुविधा मिल सके और कोई खिलाड़ी खेलने से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed