फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The shopkeeper killed himself by hanging

लहंगा चुन्नी का काम ना चलने पर दुकानदार ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper killed himself by hanging
सेक्टर-13 स्थित एक मकान में दुकानदार ने लॉकडाउन के दौरान काम ना चलने पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि सेक्टर-13 स्थित शैलेंद्र राज पाल-43 की करण गेट पर लहंगा चुन्नी की दुकान थी। लॉकडाउन के दौरान उनकी दुकान नहीं चल रही थी जिस कारण वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। 26 जून की रात को उन्होंने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। आसपास के लोगों से और रिश्तेदारों से पूछताछ की गयी, जिसमें यही सामने आया है कि वह कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों ने मृतक की आंखें दान की
शैलेंद्र राजपाल की मौत के बाद परिजनों ने उनकी आंखें दान कर दी हैं। इसके लिए उन्होंने माधव नेत्र बैंक से संपर्क किया था। परिजनों का कहना है कि शैलेंद्र की मौत से भले ही उनके जीवन में अंधेरा छा गया है, लेकिन उनकी आंखों से कम से कम दो लोगों का अंधियारा दूर हो सकेगा। मालूम हो कि शैलेंद्र राजपाल के दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed