फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The shopkeeper jumped into the canal saying find my dead body

Karnal News: मेरी लाश ढूंढ़ लो कह नहर में कूदा दुकानदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The shopkeeper jumped into the canal saying find my dead body
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मंगलवार सुबह कर्ण लेक के पास पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर अल्फा सिटी निवासी 45 वर्षीय राजीव ने जान दे दी। उन्होंने अपने जीजा को फोन करके कहा कि आकर मेरी लाश ढूंढ़ लो, फिर नहीं मिलेगी। इसके बाद जीजा को लोकेशन भेजकर नहर में छलांग लगा दी। बड़े भाई ने फोन किया तो नहीं उठाया।
भेजी गई लोकेशन पर पहुंचे तो वहां शव पड़ा था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के मजदूरों ने नहर से शव को बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि राजीव लीवर की बीमारी से परेशान थे, इस वजह से उन्होंने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

वह एक दुकान चलाते थे। मृतक के मामा रमेश कुमार ने सदर थाने की पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 11:30 बजे अल्फा सिटी निवासी उसका भांजा राजीव अपनी बाइक पर सवार होकर पश्चिमी यमुना नहर पर आया। उसने अपना मोबाइल फोन व जूते बाइक पर रखकर नहर के पुल के पास से छलांग लगा दी। वहीं बकरियां चरा रहे लोगों ने उसे कूदते देखा तो पास में काम कर रहे मजदूरों ने तुरंत बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर परिजन और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि राजीव डेढ़ साल से लीवर की बीमारी से पीड़ित था।
उसका निजी अस्पताल से इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है। राजीव की सेक्टर चार में रेडियेटर की दुकान थी।
सदर थाना के पुलिस जांच अधिकारी यशपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मानसिक परेशानी के चलते उसने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed