फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The shooter was planning another incident

Karnal News: एक और वारदात की फिराक में थे शूटर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
The shooter was planning another incident
- कुरुक्षेत्र पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिए बदमाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। काका राणा गैंग के शूटर घरौंडा क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। वारदात किसके साथ होनी थी, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी। रविवार को कुरुक्षेत्र पुलिस तीनों बदमाशों को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से छुट्टी कराकर ले गई है।
कुरुक्षेत्र में पुलिस ने बदमाशों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में ही बदमाशों के अन्य साथियों के बारे में खुलासा होगा और उन्होंने किन किन जगहों पर वारदात को अंजाम देना था। इसके बाद ही पुलिस को जानकारी मिलेगी। कुरुक्षेत्र पुलिस की पूछताछ के बाद करनाल पुलिस इन बदमाशों को प्रोडक्शन वारंट पर लेगी। इन बदमाशों ने घरौंडा में जेएमडी मोबाइल शोरूम के बाहर फायरिंग की थी और दूसरा पुलिस मुठभेड़ के मामले में भी घरौंडा थाना पुलिस बदमाशों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


दो बदमाशों के पैर में लगी थी गोली
घरौंडा के कैमला गांव और गढ़ी मुल्तान रोड पर शनिवार अल सुबह तीन बजे सीआईए 2 कुरुक्षेत्र की टीम को इन तीनों बदमाशों के बारे में सूचना मिली थी तो टीम ने बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर ही गोली चला दी। जिसमें दो गाली पुलिस की गाड़ी पर लगी। फिर पुलिस ने गोली चलाई तो दो बदमाश हिसार के नारनौंद का संदीप, फरीदाबाद के गांव मच्छगर के संदीप की टांग में लगी और भिवानी का रितिक बाइक चला रहा था वह उनके साथ बाइक से गिर गया और घायल हो गया। तीनों को पुलिस ने काबू कर लिया और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed