फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Shivalaya resounded with the shouts of Har Har Mahadev

Karnal News: हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
The Shivalaya resounded with the shouts of Har Har Mahadev
सावन के पहले दिन मंगलवार को जिले के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। पहले दिन श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंच कर भगवान शिव की पूजा कर जलाभिषेक किया। सावन को लेकर मंदिरों में विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस दौरान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। वहीं शहर के सभी शिवालयों व मंदिरों में भी सावन की धूम रही। इस दौरान मंदिरों से हर हर महादेव के जयकारे सुनाई दिए। सावन के उपलक्ष्य में सभी मंदिरों में सुबह व शाम विशेष पूजा व शिवलिंग अभिषेक का प्रबंध किया गया है। सुबह शाम की आरती में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर वरदान मांगा। गांव से शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा भीड़ प्राचीन एवं स्वयंभू शिवलिंग स्थापित मंदिरों में देखने को मिली। इस दौरान बूड़िया स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर, अमादलपुर स्थित सूर्यकुंड मंदिर, भाटली शिव मंदिर, कलेसर स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर में सबसे ज्यादा भीड़ रही। यहां पर स्थानीय लोगों के अलावा दूसरे जिले व राज्यों से भी श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे। मंदिर में भक्तों ने फूल, फल, बेलपत्र, धतूरा, तुलसी, चंदन इत्यादि अर्पित कर भगवान शिव की पूजा की। शिव भक्त बेसब्री से सावन का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन




सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस माह में भगवान शिव की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। ऐसे में श्रद्धालु पूरे महीने भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। वहीं हरिद्वार, गंगोत्री से गंगाजल लाकर भगवान शिव का अभिषेक करने की धार्मिक मान्यता है। इसे लेकर जिले भर में उत्सव का माहौल है। वहीं सावन पर्व उत्सव को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट है। प्राचीन एवं पौराणिक मंदिरों में पुलिस तैनात की गई है। वहीं मंदिर क्षेत्रों में भी गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed