{"_id":"6761b9c8cde075158207f403","slug":"the-service-lane-of-mahapurush-chowk-will-be-rejuvenated-karnal-news-c-18-knl1008-541722-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महापुरुषों के चौक सर्विस लेन का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महापुरुषों के चौक सर्विस लेन का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
घरौंडा। सर्विस लेन पर स्थित महापुरुषों के सभी चौक व सर्विस लेन का सुंदरीकरण करने का नगरपालिका ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके तहत नगर के चौक व सर्विस लेन का कायाकल्प किया जाएगा। इस पर करीब 24 लाख रुपए खर्च होंगे। शहर के लोग काफी दिनों से सर्विस लेन पर स्थित महापुरुषों के चौकों के सुंदरीकरण करने की मांग करते आ रहे हैं। इसके बाद हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्विस लेन व सभी महापुरुषों के चौकों का सुंदरीकरण किया जाए। इसके बाद नगरपालिका अधिकारियों ने बरसत रोड पर स्थित सेन चौक, रेलवे रोड पर स्थित महाराणा प्रताप व नई अनाज मंडी स्थित वाल्मीकि चौक का सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है।
नपा अधिकारियों के अनुसार सर्विस लेन पर सभी ग्रीलो व फुटपाथ को ठीक किया जाएगा। साथ ही सभी पेड़ों की कटिंग कर लगभग चार फूट तक पेंटिंग की जाएगी और बिजली के खंभों पर भी पेंटिंग होगी। उन्होंने बताया कि इसी के साथ सर्विस लेन की मरम्मत की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार सभी कार्यों पर लगभग 24 लाख रुपए खर्च होंगे और सभी कार्य लगभग तीन माह में तैयार होंगे।
नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता ने बताया कि सभी महापुरुषों के चौक का सुंदरीकरण करने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। जिसका कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। सभी कार्यों पर लगभग 24 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे और तीन माह में तैयार होंगे।
विज्ञापन
नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने सभी महापुरुषों के चौक व सर्विस लेन का सुंदरीकरण करने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सभी कार्यों की रूपरेखा तैयार हो चुकी है और शीघ्र ही सर्विस लेन की सुंदरता अलग ही होगी।