{"_id":"69309593c9953b4e010a4902","slug":"the-selection-of-the-acting-sarpanch-was-stalled-again-due-to-lack-of-quorum-karnal-news-c-18-knl1018-793469-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कोरम पूरा न होने से फिर अटका कार्यवाहक सरपंच का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कोरम पूरा न होने से फिर अटका कार्यवाहक सरपंच का चयन
Thu, 04 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 04 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
कुंजपुरा। कुंजपुरा गांव में कार्यवाहक सरपंच के चयन के लिए बुधवार को खंड कार्यालय में पंचों की बैठक तो बुलाई गई लेकिन कोरम पूरा न होने की वजह से एक बार फिर कार्यवाहक सरपंच का चुनाव अटक गया। एससीपीओ नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मात्र छह पंच ही शामिल हुए जबकि गांव कुंजपुरा की ग्राम पंचायत में पंचों की संख्या 20 है। इस कारण फिर कार्यवाहक सरपंच का चयन नहीं हो सका। इससे पहले भी तीन बार बैठक बुलाई जा चुकी हैं। गौरतलब है कि डीसी उत्तम सिंह ने गांव कुंजपुरा की महिला सरपंच सुमन को बर्खास्त कर दिया था। उन पर आरोप था कि उन्होंने एक विकास कार्य के भुगतान के दौरान हेराफेरी की थी। संवाद
विज्ञापन