फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The second provisional merit list of graduates will come tomorrowThe second provisional merit list of graduates will come tomorrow

Karnal News: कल आएगी स्नातक की दूसरी अनंतिम मेधा सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
The second provisional merit list of graduates will come tomorrowThe second provisional merit list of graduates will come tomorrow
- कॉलेजों में दाखिले का पहला चरण पूरा, फाइनल मेधा सूची तीन को होगी जारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। स्नातक में दाखिले का पहला चरण सोमवार को संपन्न हो चुका है। जिन विद्यार्थियों का पहली मेधा सूची में नाम आया था, उन्हें सोमवार तक फीस जमा कराकर सीट पक्की करने का समय दिया गया था। ऐसे में विद्यार्थियों ने देर शाम तक ऑनलाइन फीस जमा कराई। अब दाखिलों का दूसरा चरण शुरू होगा। दो जुलाई को दूसरी अनंतिम (प्रोविजनल) मेधा सूची जारी की जाएगी।

इसके बाद तीन जुलाई को फाइनल मेधा सूची जारी होगी। पहली सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आना रह गया था, उन्हें दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा। दाखिले का दूसरा चरण सात जुलाई तक चलेगा। पहले चरण में उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी स्नातक की पहली मेरिट सूची जारी में पंडित चिरंजीलाल शर्मा राजकीय पीजी कॉलेज सहित चार कॉलेजों में बीकॉम और राजकीय महिला कॉलेज में बीसीए की कटऑफ सबसे ऊंची रही। अब देखना यह है कि कितनी सीटों पर दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन


इस बार भी दाखिला प्रक्रिया दो चरणों की रहेगी। इसके बाद तीसरे चरण में ओपन काउंसलिंग के तहत ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जाएंगे। जिले के 11 राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक की 5835 सीटों पर दाखिले के लिए 9770 आवेदन आए हैं। जबकि जिले के 15 कॉलेजों में स्नातक की 10680 सीटे हैं, जिन पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई मिलाकर कुल 18169 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चलेगी दूसरे चरण की प्रक्रिया
- 02 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।

- 03 जुलाई को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी।

- 04 से 07 जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed