फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The seat-up with 726 students

726 विद्यार्थियों ने एक साथ किया सिट-अप

Thu, 04 Feb 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल Updated Thu, 04 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
The seat-up with 726 students

बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस रंबा करनाल में बुधवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सिट-अप यानि उठना-बैठना, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें हरियाणा और उत्तर प्रदेश के 37 स्कूलों के 726 विद्यार्थियों ने एक साथ सीट-अप किया। संस्थान ने इस गतिविधि के द्वारा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर करनाल के एसपी पंकज नैन ने शिरकत की। विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए एसपी ने कहा कि बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशंस के सदस्यों ने एक ऐसा प्रयास किया है, जिसके चलते शरीर स्वस्थ तो रहता ही है साथ ही गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में नाम दर्ज करवाने का प्रयास करनाल जिला वासियों व प्रदेश के सभी स्कूलों का मान-सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। इस प्रकार के प्रयास समय-समय पर जरूर करने चाहिए।
विज्ञापन


कॉलेज के निदेशक नितेश गुप्ता ने मुख्य अतिथि को बूके देकर सम्मानित करते हुए कहा कि बुद्धा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट का हमेशा प्रयास रहा है कि पढ़ाई के साथ साथ समाज में जागरूकता लाने व समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए विद्यार्थियों को और ज्यादा जागरूक करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इससे पहले का सीट-अप गतिविधि का वर्ल्ड रिकार्ड हाथारशा कॉलेज मैनचेस्टर यू.के. ने 18 मई 2015 को बनाया था। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी परविन्द अवाना, सुमित नरवाल, संजय पहल आदि ने भी बच्चों के साथ अपने विचार सांझा किए।


इस अवसर पर डॉ. वाईपी शर्मा, डॉ. एसपी. सिंह, योग प्रशिक्षक दिनेश गुलाटी, कोच अनिल कुमार, कपिल यादव, प्रोफेसर दिलीप सिंह तथा प्रोफेसर एन.के.तायल, अक्षिता ढींगरा, प्राचार्य डॉ. रिजवान तथा सभी विभागों के प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed