फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The roads of the ear canal are causing wounds

Karnal News: जख्म दे रहीं कर्ण कैनाल की सड़कें

Fri, 29 Nov 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 29 Nov 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
The roads of the ear canal are causing wounds
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर की सबसे सुंदर मार्केट कही जाने वाला मुगल कैनाल वर्तमान में कर्ण कैनाल के नाम से तो जाना जाने लगा। यहां की सड़कें की बदहाल स्थिति राहगीरों को जख्म दे रही है। करीब डेढ़ साल का समय बीतने पर भी नगर निगम इस मार्केट की सड़क का कायाकल्प नहीं करवा पाया है।
ठेकेदार ने यहां की सड़कें अधर में छोड़ दी हैं। यहां पर सांकेतिक सूचना न होने के कारण रात के समय रोजाना राहगीर घायल हो और उनके वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। करीब डेढ़ साल बीतने के बाद यहां एक ओर की सीमेंट कंक्रीट की सड़क तो बनाई गई लेकिन वह जगह-जगह से अधूरी पड़ी है। सड़क के साइड में जल निकासी के लिए बने नाले भी खुले पड़े है। इस कारण से रोजाना वाहन उसमें गिर जाते है, जिससे वाहन व चालक दोनों का नुकसान होता है।
विज्ञापन

कर्ण कैनाल रोड का कायाकल्प करने के लिए दो करोड़ 43 लाख रुपये का बजट पास हुआ था। इसमें दोनों ओर सीमेंट कंक्रीट की सड़कें व जल निकासी के लिए नाले के चैनल बनाए जाने थे। इस कार्य के लिए नगर निगम द्वारा जून 2023 में टेंडर लगाया गया था। उस दौरान कर्ण कैनाल की सड़कों का कायाकल्प करने के लिए एक साल का समय निर्धारित किया गया था। सड़क सुरक्षा के लिए कैट आई व रिफ्लेक्टर लगाए जान थे तथा थर्मोप्लास्टिक पेंट से जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जानी थी। नगर निगम की कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी का कहना है कि एक साइड की सड़क का कार्य पूरा हो चुका है, सोशल ड्रेन (नाली) का कार्य किया जा रहा है, इसके बाद दूसरी साइड का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed